संदेश

The Sovereignty Of The God And The Our Ministry लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परमेश्वर की प्रभुता और हमारी सेवकाई - परमप्रधान प्रभुता रखता है - दानिय्येल 4:17

चित्र
परमेश्वर की प्रभुता और हमारी सेवकाई मुख्य वचन:  "परमप्रधान मनुष्यों के राज्य में प्रभुता रखता है, और जिसे चाहता है उसे उस पर नियुक्त कर देता है।" (दानिय्येल 4:17) प्रभु में प्रिय साथियों, प्रभु यीशु मसीह के मधुर नाम में आपको जय मसीह! इतिहास में अनेक शासक आए और गए, और कई ने परमेश्वर के लोगों और उसकी योजना का विरोध किया। फिर भी परमेश्वर अपनी सामर्थ्य को उनके माध्यम से भी प्रकट करता है और अपने उद्देश्यों को पूरा करता है (निर्गमन 6:1; रोमियों 9:17)। इसलिए हमारा भरोसा किसी मनुष्य की शक्ति पर नहीं, बल्कि परमेश्वर की प्रभुता पर है। परन्तु यह भरोसा हमें निष्क्रिय नहीं बनाता, बल्कि कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। 1. प्रार्थना के साथ कार्य केवल प्रार्थना करके संतुष्ट न हों, कुछ करें। जब मूसा के सामने लाल समुद्र था और पीछे फिरौन की सेना, तब मूसा ने यहोवा की दोहाई दी। परन्तु परमेश्वर ने उससे कहा, "प्रार्थना करना बंद करो और आगे बढ़ो" (निर्गमन 14:15)। पिन्तेकुस्त के दिन शिष्यों ने प्रार्थना की, और परिणाम स्वरूप लगभग 3000 लोगों ने वचन को ग्रहण करके बपतिस्मा लिया (प्रेरितों ...