संदेश

Exodus 2:3 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मूसा का जन्म (निर्गमन 2:​1-10)

चित्र
देखिए तो यह नन्हा-मुन्ना कैसे एक औरत की उँगली पकड़े रो रहा है। क्या आप इस खूबसूरत औरत को जानते हैं? यह मिस्र की राजकुमारी, यानी फिरौन की बेटी है। और इस प्यारे-से बच्चे का नाम है, मूसा। मगर यह इतना रो क्यों रहा है? आपको याद होगा कि फिरौन ने सारे इस्राएली लड़कों को मार डालने का हुक्म दिया था। जब मूसा पैदा हुआ, तो उसकी माँ नहीं चाहती थी कि मिस्री, मूसा को भी मार डालें। उसने मूसा को तीन महीने तक छिपाकर रखा। मगर वह जानती थी कि कभी-न-कभी लोगों को मूसा का पता चल जाएगा। इसलिए उसने मूसा को बचाने के लिए एक तरकीब सोची। मूसा की माँ ने एक टोकरी ली और उसके छेद अच्छी तरह से बंद कर दिए, ताकि उसमें पानी न जा सके। फिर उसने मूसा को उस टोकरी में लिटा दिया और उस टोकरी को नील नदी के किनारे ऊँची-ऊँची घास के बीच रख दिया। उसने अपनी बेटी, मरियम से कहा कि तुम यहीं पास में खड़ी रहो और देखो कि मूसा के साथ क्या होता है। थोड़ी ही देर में फिरौन की बेटी वहाँ नहाने के लिए आयी। अचानक उसकी नज़र घास के बीच रखी उस टोकरी पर पड़ी। उसने अपनी एक दासी को बुलाकर कहा: ‘उस टोकरी को यहाँ ले आओ।’ दासी टोकरी को राजकुमारी के पास ला...