संदेश

Vishwas Ki Achhi Kushti Lado लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अच्छी कुश्ती लड़ो - विश्वास की अच्छी कुश्ती लड़ो, अनन्त जीवन को पकड़ लो - 1 तीमुथियुस 6:12

चित्र
बहुत सी इक्लीसियाओं की स्थापना, भंयकर अत्मिक युद्धों को लड़ने के बाद ही, की जा सकती थी। यीशु शैतान के कामों का नाश करने के लिये जगत में आए थे। उन्होंने हमें आत्मा की तलवार दिये हैं ताकि हम शैतान के प्रतिनिधियों के विरूद्ध वैश्विक युद्ध को लड़ सकें ( प्रेरितों के काम 13ः6-12 )।  कुरिन्थि में यह वीनस और डेल्फी की कामवासना से भरी आत्मा थी जो उन्हें व्याभिचारीपन की अनैतिकता और मूर्तिपूजा में ले गई ( 1कुरिन्थियों 6ः9; 10ः19-21 )। इफिसुस में वह अरितिमिस की आत्मा थी जो आपोलो द्वारा प्रेरित थी जिसकी उपासना पैयथो में की जाती थी ( प्रेरितों के काम 16ः16 )। अन्ताकिया में यह कर्मकाण्ड वादी आत्मा थी, उन यहूदी मत के लोगों की जो मसीह पर विश्वास करते तो थे परन्तु जो खतना कराने, और मूसा की व्यवस्था की और दूसरी बातों को पूरा करने के लिये दबाव भी डालते थे ( प्रेरितों के काम 15ः1,2 )।  स्मुरना में यह शैतान की साभा थी ( प्रकाशित वाक्य 2ः9 )। परगुमन में यह बालाम की और नीकुलईयों की शिक्षाओं के समझौते कर लेने वाली आत्मा है ( प्रकाशित वाक्य 2ः6,14,15 )। थुआतीरा में यह ईजबेल की आत्मा है ( प्रकाशित वाक्य ...