संदेश

Joshua 10:14 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गिबोनियों पर हमला - यहोशू ने सूरज को ठहरने के लिए कहा (यहोशू 10:6-15; 12:7-24; 14:1-5; न्यायियों 2:8-13)

चित्र
  गिबोनियों पर हमला (यहोशू 10:​6-15; 12:​7-24; 14:​1-5; न्यायियों 2:​8-13) ज़रा यहाँ यहोशू को तो देखिए। आखिर वह अपने हाथ ऊपर उठाए कर क्या रहा है? वह कह रहा है: ‘सूरज, ठहर जा!’ जानते हैं फिर क्या हुआ? सूरज सचमुच आसमान में ठहर गया और वह भी पूरे एक दिन के लिए! यह सब कैसे हुआ? यह यहोवा का चमत्कार था। लेकिन यहोशू ने सूरज को ठहरने के लिए क्यों कहा? जैसा कि आप जानते हैं, कनान देश के पाँच बुरे राजाओं ने गिबोनियों पर हमला करने की सोची थी। जब वे गिबोनियों से लड़ाई करने पहुँचे, तब गिबोनी घबरा गए। उन्होंने अपने एक आदमी को यहोशू के पास मदद माँगने के लिए भेजा। उस आदमी ने यहोशू से कहा: ‘जल्दी आकर हमें बचा लीजिए! पहाड़ी इलाके के सारे राजाओं ने हम पर हमला कर दिया है।’ यहोशू तुरंत अपने सैनिकों को लेकर उनकी मदद के लिए निकल पड़ा। वे पूरी रात चलते रहे। जब वे गिबोन पहुँचे, तो पता है क्या हुआ? उन्हें देखकर पाँचों राजाओं के सैनिक डर के मारे भागने लगे। इसके बाद, यहोवा ने उन राजाओं के सैनिकों पर बड़े-बड़े ओले बरसाए। यहोशू के सैनिकों को ज़्यादा लोगों को मारने की ज़रूरत नहीं पड़ी। क्योंकि बहुत-से लोग ओले गिरने...