संदेश

The Feast Of The Tabernacles लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

झोपड़ी का पर्व - परमेश्वर हमारे साथ रहता है - लैव्यव्यवस्था 23:22-42

चित्र
यह पर्व यहूदियों द्वारा मिस्र में गुलामी से मुक्ति और 40 साल तक जंगल में झोपड़ियों में रहने के स्मरण के रूप में मनाया जाता है। आज, वे इन झोपड़ियों अपने घर के सामने बनाते हैं और इसे फलों और फूलों से सजाते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ आठ दिनों तक धन्यवाद् करते हैं कि परमेश्वर ने कैसे उन्हें गुलामी से छुड़ाया और संरक्षित रखा, मन्ना खिलाया और पानी पिलाया यहाँ तक कि उनके कपड़े और जूते भी न फटे। कई लोगों का मानना है कि प्रभु येशु का जन्म झोपड़ी में इसी समय हुआ था। यह भी माना जाता है कि बेथलहम इफ्राथाह ( मीकाह 2:5 ) में किसान बलिदान के लिए मेमने तैयार करते थे। बैथलेहम का मतलब “रोटी का घर”, “प्रभुजी वो रोटी हैं जो स्वर्ग से उतरी” ( युहन्ना 6:51 ) और इफ्राथाह का फल से सम्बन्ध है; “प्रभुजी ने कहा कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आ जाये तब तक दाख के फल का रस नहीं पियूँगा” ( लूका 22:18 )। इस तरह से प्रभु का जन्म स्थान  उनके मेमने, रोटी और लहू होने का प्रतीक है।  पर्ब के आठवें दिन महायाजक, याजकों और लोगों की भीड़ के साथ सिलोम के कुंड से एक सोने के बर्तन में पानी लेकर वेदी के पास डालकर अगली...

झोपड़ियों का पर्व या सुक्कोत - परमेश्वर हमारे साथ रहता है।

चित्र
झोपड़ियों का पर्व: परमेश्वर की विश्वासयोग्यता की याद आज से झोपड़ियों का पर्व, यानी सुक्कोत, शुरू होता है, जो एक सप्ताह तक चलता है। यह पर्व इस्राएलियों की जंगल में 40 साल की यात्रा की याद दिलाता है, जब वे झोपड़ियों में रहते थे। बाइबल में दर्ज तीन प्रमुख पर्वों में से यह एक है। फसह और पिन्तेकुस्त के साथ इसी पर्व पर सभी यहूदी पुरुषों को यरूशलेम के मंदिर में परमेश्वर के सामने उपस्थित होना होता था। पर्व की परंपरा पर्व के दौरान यहूदी घर के सामने झोपड़ी बनाते हैं और उसी में खाते, पीते और सोते हैं। यह उस समय की याद है जब उनके पुरखे जंगल में रहते थे। झोपड़ियों को फूलों, पत्तियों और फलों से सजाया जाता है। यह आनंद का उत्सव है, जो परमेश्वर के उद्धार, सुरक्षा, प्रावधान और विश्वासयोग्यता को याद करता है। खेती के नज़रिए से सुक्कोत इस्राएल का "धन्यवाद" का दिन है। यह कृषि वर्ष पूरा होने का जश्न है। बाइबल में इसका वर्णन निर्गमन 23:16, लैव्यव्यवस्था 23:34-43, गिनती 29:12-40, व्यवस्थाविवरण 16:13-15 और नहेमायाह 8:13-18 में मिलता है। सुलैमान के मंदिर का समर्पण भी इसी पर्व के दौरान हुआ था। यीशु ...