संदेश

300 Sainik Aur Gideon लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

300 सैनिक और गिदोन - न्यायियों 7:7

चित्र
यहोवा ने गिदोन से एक सेना तैयार करने को कहा ( न्यायियों के अध्याय 6 से 8) क्या आप बता सकते हैं कि इस तसवीर में ये कौन लोग हैं और वे क्या कर रहे हैं? ये सब इस्राएली सैनिक हैं। वे बारी-बारी से पानी पी रहे हैं। उनके पास जो आदमी खड़ा है, वह इस्राएल का न्यायी गिदोन है। वह देख रहा है कि ये लोग कैसे पानी पी रहे हैं। ज़रा ध्यान से देखिए, ये कैसे अलग-अलग तरीके से पानी पी रहे हैं। कुछ लोग तो एकदम सिर गड़ाए पानी पी रहे हैं। मगर एक आदमी चुल्लू से पानी पी रहा है, ताकि वह अपने चारों तरफ नज़र रख सके। यह गौर करने लायक बात है। पता है क्यों? क्योंकि यहोवा ने गिदोन से कहा था कि सिर्फ उन्हीं आदमियों को चुनना, जो पानी पीने के साथ-साथ अपने चारों तरफ नज़र भी रखें। बाकियों को घर भेज देना। लेकिन यह सब किस लिए था? बात यह है कि इस्राएलियों ने यहोवा का कहना नहीं माना, इस वजह से वे फिर मुसीबत में फँस गए। उन पर मिद्यान देश के लोग बार-बार हमला करते थे और उनका जीना मुश्किल कर दिया था। तब इस्राएलियों ने मदद के लिए यहोवा से बिनती की। यहोवा ने उनकी बिनती सुन ली। यहोवा ने गिदोन से एक सेना तैयार करने को कहा। गिदोन ने...