प्रार्थना योद्धा पर हिंदी में बाइबल अध्ययन, प्रार्थना का जीवन, घरेलू कलीसिया और शिष्यता पर लेख और संसाधन मिलेंगे। वचन को हृदय में रखें और प्रार्थना से जीवन में परिवर्तन पाएँ।
प्रार्थना में शक्ति | जीवन में परिवर्तन🌐 हिन्दी|English|अन्य भाषाएं ▾
प्रार्थना में शक्ति • वचन में जीवन • जीवन में परिवर्तनहिन्दी|English|अन्य भाषाएं ▾
यरदन नदी में चमत्कार - यरदन नदी पार कराने के लिए यहोवा ने चमत्कार किया (यहोशू 3:1-17; 4:1-18)
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
देखिए, इस्राएली यरदन नदी पार कर रहे हैं। लेकिन आप शायद कहें: ‘नदी? यहाँ तो कोई नदी दिखायी नहीं दे रही है। कहीं यहाँ सूखा तो नहीं पड़ा, जिससे नदी का सारा पानी सूख गया?’ जी नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस समय तो यहाँ बहुत बारिश होती है। और कुछ ही मिनट पहले यह नदी लबालब भरी थी। मगर अब यह सूख गयी है। और इस्राएली सूखी ज़मीन पर नदी पार कर रहे हैं, ठीक जैसे उन्होंने लाल सागर पार किया था! तो फिर नदी का सारा पानी गया कहाँ? चलिए पता करते हैं।
कनान देश में जाने के लिए इस्राएलियों को यरदन नदी पार करनी थी। जब वे नदी के पास पहुँचे तब यहोवा ने यहोशू के ज़रिए इस्राएलियों से कहा: ‘याजक वाचा का संदूक लेकर सब के आगे-आगे चलें। जैसे ही वे यरदन नदी में पैर रखेंगे, नदी का पानी बहना बंद हो जाएगा।’तब याजक वाचा का संदूक उठाकर लोगों के आगे-आगे चलने लगे। यरदन नदी बहुत गहरी थी और उसमें पानी भी बड़ी तेज़ी से बह रहा था। लेकिन जैसे ही याजकों ने नदी में पैर रखा, पानी बहना बंद हो गया। यह तो चमत्कार हो गया! जी हाँ, यहोवा ने नदी के पानी को बहुत पहले ही रोक दिया था। इसलिए जल्द ही नदी का पानी सूख गया।जो याजक वाचा का संदूक उठाए हुए थे, वे सूखी नदी के बीचों-बीच जाकर खड़े हो गए। क्या आप उन्हें इस तसवीर में देख सकते हैं? वे तब तक वहीं खड़े रहे, जब तक कि सारे इस्राएलियों ने यरदन नदी पार नहीं कर ली।जब सब इस्राएलियों ने नदी पार कर ली, तब यहोवा ने यहोशू के ज़रिए 12 हट्टे-कट्टे आदमियों से कहा: ‘वहाँ जाओ, जहाँ याजक वाचा का संदूक लिए खड़े हैं और वहाँ से 12 पत्थर उठाकर ले आओ। आज रात तुम जहाँ रुकोगे, वहाँ इन पत्थरों का ढेर लगा देना। आगे चलकर जब तुम्हारे बच्चे इन पत्थरों के बारे में पूछेंगे, तब उनसे कहना कि जैसे ही याजक यहोवा के वाचा का संदूक लेकर नदी में उतरे, वैसे ही नदी का पानी बहना बंद हो गया था। इस तरह ये पत्थर तुम्हें इस चमत्कार की याद दिलाते रहेंगे।’ इसके बाद, यहोशू ने नदी में भी उस जगह 12 पत्थर इकट्ठा करके रख दिए, जहाँ याजक खड़े थे।
फिर यहोशू ने वाचा का संदूक उठानेवाले याजकों से कहा: ‘अब तुम लोग भी यरदन के इस पार आ जाओ।’ जैसे ही याजक यरदन के दूसरे किनारे पर पहुँचे, नदी फिर से बहने लगी।
क्या आप जानते है?
इस्राएलियों को यरदन नदी पार कराने के लिए यहोवा ने क्या चमत्कार किया?
नदी पार करने के लिए इस्राएलियों को विश्वास के साथ क्या करने की ज़रूरत थी?
यहोवा ने नदी से 12 बड़े पत्थर उठाकर लाने के लिए क्यों कहा?
जब याजक यरदन नदी से बाहर निकले, तब क्या हुआ?
क्या आप और जानते है?
यहोशू 3:1-17 पढ़िए।
जैसे इस कहानी में दिखाया गया है, यहोवा की मदद और आशीष पाने के लिए हमें क्या करने की ज़रूरत है? (यहो. 3:13, 15; नीति. 3:5; याकू. 2:22, 26)
जब इस्राएली यरदन नदी के पास पहुँचे, तो नदी कैसे बह रही थी? वहाँ जो हुआ, उससे यहोवा की कैसे बड़ाई हुई? (यहो. 3:15; 4:18; भज. 66:5-7)
यहोशू 4:1-18 पढ़िए।
यरदन नदी से उठाए गए 12 पत्थरों को गिलगाल में क्यों रखा गया? (यहो. 4:4-7)
श्राप को तोड़ना मूसा के दस नियम हमें स्पष्ट सिखलाते हैं कि हमारा परमेश्वर जलन रखने वाला परमेश्वर है और वह किसी दूसरे ईश्वर की उपासना को सहन नहीं करता। कोई भी जो इस पाप को करता है वह तीन से चार पीढ़ियों तक श्रापित हो जाता है। यह न्यायसंगत नहीं दिखई देता, परन्तु फिर भी सत्य है। राजा दाऊद ने व्यभिचार और हत्या किया और यह चरित्र उसके परिवार में कई पीढ़ियों तक चलता रहा। (निर्गमन 20ः 3-5) श्राप क्या है और टूटता कैसे है? बाइबल के अनुसार आध्यात्मिक मलयुद्ध (Spiritual Warfare) क्या है? गलातियों 3:13, इफिसियों 6:10-18 के अनुसार विजय के हथियार और प्रार्थना। श्राप से छुटकारे की बाइबल गाइड। व्यवस्थाविवरण 27 और 28 अध्यायों में आशीषें और श्राप दिये गये है। अध्याय 28 में केवल 13 आयतें आशीषों के बारे में बोलती हैं, जबकि 52 आयतें श्रापों के बारे में हैं। यद्धपि बाइबल में श्राप शब्द विभिन्न प्रकार से 230 बार आया है कदाचित आप एक मसीही के नाते सोचते होंगे कि आप इन श्रापों से स्वतंत्र हैं। यह एक गलत सोच है। जब तक कि आप अंगीकार करके अपने सभी पापों को दूर नहीं करते, साथ ही अपने पीढ़ियों के श्रापों को त...
चौथी वाणी "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया" (1से 3 वाणी के पश्चात परमेश्वर से नाता टूट गया) मत्ती 27ः46 46 "तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, एली, एली, लमा शबक्तनी अर्थात हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया? मरकुस 15ः34 "तीसरे पहर यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा, इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी जिस का अर्थ यह है; हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया? यह घटना दोपहर का समय था पूरे प्रदेश में अंधेरा छाया हुआ था वह प्रायश्चित बलिदान हो रहा था इब्रानियों 10ः1 क्योंकि व्यवस्था जिस में आने वाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उन का असली स्वरूप नहीं, इसलिये उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रति वर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आने वालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकतीं। कुलुस्सियों 2ः16,17 16 इसलिये खाने पीने या पर्व या नए चान्द, या सब्तों के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे। 17 क्योंकि ये सब आने वाली बातों की छाया हैं, पर मूल वस्तुएं मसीह की हैं। 1 कुरिन्थियों 10ः1-12...
पाप का दासत्व सर्व व्यापक - स्वभाव मानव की सबसे भंयकर समस्या उसका पाप बन्धन है। मनुष्य देह में जन्में किसी भी प्राणी को इस दुष्ट पातक स्वभाव ने डंसने से नही छोड़ा। सन्त, साधु, सन्यासी, पंडित, नबी, पादरी या मौलवी, रहस्यवादी या फकीर! महाराजा या दास; धनपति या कंग्प्रल - सबके सब पापी की आक्रामक शक्ति के शिकार हुये है। पाप का दासत्व - पवित्र ग्रन्थ बाइबल के अनुसार पाप परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन है (1 यूहन्ना 3:4)। जो कोई पाप करता है वह पाप का दास है (यूहन्ना 8:34)। बाइबल में पाप क्या है? पाप का दासत्व क्या है? और यीशु मसीह में पाप से आजादी कैसे मिलती है? जानिए पूरा सत्य। प्रभु यीशु के शिष्य अपनी दैनिक प्रार्थना में परमपिता से यह विनय किया करते है, जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही आप भी हमारे अपराधों को क्षमा कीजिए। इसी प्रकार वैष्णव ब्राम्हमण अपने गायत्री मन्त्रोच्चार के बाद प्रायः यह निम्न प्रार्थना अर्पित करते हैः पापोहं पापकर्माहें पापात्मा पापसंभवः। त्राहिमाम् पुण्डरिकाक्षम् सर्व पाप हर हरे।। मैं तो एक पापी, पापकर्मी, परिपिष्ट तथा पाप में उत्पन्न ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें