नाइसीन विश्वास वचन: एक सत्य, एक विश्वास, एक कलीसिया | Nicene Creed in Hindi
कवर का अर्थ:प्राचीन कलीसिया की महासभा - जहाँ 325 ई. में विश्वास को लिखा गयासामने प्राचीन पांडुलिपि - नाइसीन विश्वास वचन अपना विश्वास स्वीकार करें। मैं विश्वास करता हूँ एक परमेश्वर सर्वशक्तिमान पिता पर। जो स्वर्ग और पृथ्वी और सब दृश्य और अदृश्य पदाथों का कर्ता है। मैं विश्वास करता हूं एक यीशु मसीह पर जो परमेश्वर का एकलौता पुत्र है। सर्व युगों से पहिले वह पिता से उत्पन्न हुआ, परमेश्वर से परमेश्वर, ज्योति से ज्योति, सत्य परमेश्वर से सत्य परमेश्वर। सृजा हुआ नही, पिता के साथ एक तत्व, जिसके द्वारा सब कुछ उत्पन्न हुआ। वह हम मनुष्यों के लिए और हमारे त्राण के लिए स्वर्ग से उतर आया। पवित्र आत्मा के द्वारा कुमारी मरियम से शरीरधारी हुआ और मनुष्य बना, पोन्त्य पिलात के अधिकार में हमारे लिए क्रूस पर चढाया गया, दुख भोगा कबर में रखा गया और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी उठा, स्वर्ग पर चढ गया और पिता की दाहिनी ओर बैठा है और जीवितों और मृतकों का न्याय करने को महिमा के साथ फिर आयेगा। उसके राज्य का कभी अंत न होगा। मैं विश्वास करता हूँ पवित्र आत्मा पर, जो प्रभु और जीवन दाता है, वह पिता और पुत्...