संदेश

Numbers 21:7 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खंभे पर साँप लटकाया गया (गिनती 21:4-9; यूहन्ना 3:14, 15)

चित्र
खंभे पर साँप लटकाया गया ( गिनती 21:​4-9; यूहन्ना 3:​14, 15 ) अरे, यहाँ खंभे पर लिपटे साँप को तो देखिए। एकदम असली लग रहा है, है ना? मगर यह असली साँप नहीं है, यह ताँबे का बना है। इस साँप को बनाने के लिए यहोवा ने मूसा से कहा था। जानते हैं क्यों? ताकि लोग उस साँप की तरफ देखें और ज़िंदा रह सकें। लेकिन ज़मीन पर जो साँप दिखायी दे रहे हैं, वे सब असली हैं। उन्होंने लोगों को डसा है, जिससे वे मरने लगे। यह सब कैसे हो गया? इस्राएली परमेश्वर और मूसा की बुराई करने लगे थे। वे शिकायत करने लगे: ‘तुम हमें मिस्र से क्यों निकालकर लाए हो? क्या इसलिए कि हम इस जंगल में मर जाएँ? यहाँ न खाना है, न पानी। और यह मन्ना खाते-खाते हम तंग आ चुके हैं।’ क्या मन्ना का स्वाद इतना खराब था? जी नहीं। वह खाने में अच्छा था। और वह उन्हें यहोवा के चमत्कार से मिलता था। इतना ही नहीं, पीने के लिए पानी भी उन्हें यहोवा के चमत्कार से मिलता था। परमेश्वर हर तरह से उनकी देखभाल करता था। लेकिन इस्राएली, परमेश्वर का एहसान मानने के बजाय उसकी बुराई करने लगे। इसलिए यहोवा ने उन्हें सज़ा देने के लिए उनके बीच ज़हरीले साँप भेजे। उन साँपों ने...