इस्राएली जितने सालों तक जंगल में रहे, यहोवा उन्हें मन्ना खिलाता रहा। (निर्गमन 16:1-36; गिनती 11:7-9; यहोशू 5:10-12)
इस्राएली जितने सालों तक जंगल में रहे, यहोवा उन्हें मन्ना खिलाता रहा। ( निर्गमन 16:1-36; गिनती 11:7-9; यहोशू 5:10-12 ) क्या आप बता सकते हैं कि लोग ज़मीन से क्या उठा रहे हैं? यह खाने की चीज़ है, जो बर्फ की तरह सफेद और चूरा-चूरा है। इस्राएलियों को मिस्र छोड़े एक ही महीना हुआ था। इस समय वे जंगल में थे। वहाँ खाने की बहुत कमी थी। इसलिए लोग शिकायत करने लगे: ‘यहोवा हमें मिस्र में ही मार डालता तो अच्छा होता। वहाँ कम-से-कम हमारी पसंद का खाना तो मिलता था।’ तब यहोवा ने कहा: ‘ मैं आसमान से खाना बरसाऊँगा।’ और उसने ऐसा ही किया। अगले दिन सुबह इस्राएलियों ने ज़मीन पर चारों तरफ सफेद रंग की कोई चीज़ पड़ी देखी। इस पर वे एक-दूसरे से पूछने लगे: ‘यह क्या है?’ मूसा ने कहा: ‘यह खाने की चीज़ है जो यहोवा ने तुम्हें दी है।’ लोग उस चीज़ को मन्ना कहने लगे। उसका स्वाद शहद से बनी रोटियों जैसा था। मूसा ने लोगों से कहा: ‘तुम उतना ही मन्ना उठाना जितना खा सको।’ इसलिए वे हर सुबह उसे बटोरते थे। बाद में जैसे-जैसे धूप तेज़ होती, ज़मीन पर पड़ा बचा-खुचा मन्ना पिघल जाता। मूसा ने यह भी कहा: ‘किसी को भी मन्...