संदेश

इक्लीसिया के कार्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इक्लीसिया के कार्य: कलीसिया क्या करती है?

चित्र
ग्रेगोरी ने आराधना को बिलकुल गड़बड़ बना दियाः यह रूचिकर है कि नये नियम में विश्वासीगण कभी भी सिर्फ आराधना करने के लिये जमा नहीं होते थे और वे अपनी गवाहियों को आपस में बांटते थे, वचन का मनन करते थे, प्रार्थना करते थे और मिल बांटकर साधारण भोजन करके सहभागिता संगति लेते थे। छटवीं शताबदी में पोप ग्रेगोरी आई (I) ने जो एक सनुशासन प्रिय व्यक्ति था, घरेलू स्वेच्छिकता और खुलेपन को अच्छा नहीं माना जैसा कि बहुत से अगुवे करते हैं, वह चर्च को नियंत्रित करना चाहता था, इसलिये उससे ‘‘आराधना का क्रम ‘‘बनाया जिसमें पहले गीत तब धर्मशास्त्र के चुने हुए पाठों को पढ़ना, इसके बाद संदेश, और सूचनांए, चंदा, और तब अतं में आशीर्वाद। ग्रेगोरी के आराधना का सुधारा गया स्वरूप जिसका कोई बाइबिल आधार नहीं है, सभी चर्च मण्डलियों में पालन किया जाता है बिरले ही कुछ झुण्ड हैं जो इसे नहीं मानतें है जैसे क्वेकर्स। इस प्रकार की आराधना आपको ‘‘क्रमबद्धता‘‘ की अनुभूति तो देती है, परन्तु इससे कोई उपलब्धि नहीं, प्राप्त होती; जबकि हो सकता है कि घरेलू इक्लीसिया की आराधना बेसिलसिलेवार और अव्यवस्थित मालूम पड़ती हो परन्तु वह बहुत फलदायक होत...