संदेश

Judges 11:30 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यहोवा ने यिप्तह की प्रार्थना सुन ली - न्यायियों 11:30

चित्र
  यिप्तह  ने   यहोवा   से  वादा किया    (न्यायियों 10:​6-18; 11:​1-40) क्या आपने कभी किसी से ऐसा वादा किया है, जिसे बाद में पूरा करना आपको बड़ा मुश्किल लगा हो? इस तसवीर में जो आदमी दिखायी दे रहा है, उसने ऐसा ही वादा किया था। इसीलिए वह इतना दुःखी है। उसका नाम है यिप्तह। वह इस्राएल का एक बहादुर न्यायी था। यिप्तह के समय में इस्राएलियों ने यहोवा की उपासना करनी छोड़ दी थी। वे फिर से बुरे काम करने लगे थे। इसलिए यहोवा ने अम्मोनी जाति के लोगों को उन पर हमला करने दिया। तब इस्राएली एक बार फिर यहोवा को पुकारकर कहने लगे: ‘हमने पाप किया है। हमें माफ कर दे और हमें बचा ले!’ इस्राएलियों को अपने किए पर पछतावा हुआ। उन्होंने यहोवा से माफी माँगी और फिर से उसकी उपासना शुरू कर दी। तब यहोवा ने एक बार फिर उनकी मदद की। इस्राएलियों ने यिप्तह को चुना, ताकि वह अम्मोनी जाति के लोगों से लड़ सके। यिप्तह चाहता था कि इस लड़ाई में यहोवा उसकी मदद करे। इसलिए उसने यहोवा से वादा किया: ‘अगर तू मुझे अम्मोनियों पर जीत दिलाएगा, तो वापस जाने पर मेरे घर से जो कोई मुझसे मिलने सबसे पहले आएगा, उसे...