भाग 6 सुसमाचार प्रचार कैसे करें?
प्रचार कैसे करें इस बात को समझने के लिये हमें तीन बातों पर ध्यान देना होगा। (1) सुसमाचार प्रचार के पहले की तैयारी (2) ऊंचे शब्द के साथ प्रचार (3) व्यक्तिगत सुसमाचार प्रचार। (1) सुसमाचार प्रचार के पहले की तैयारी:- एक विद्यार्थी जब परीक्षा देता है तो परीक्षा से पहले वो परीक्षा की तैयारी करता है। वह पढ़ता है व सीखता है। जो पढ़ता है उसे याद भी रखता है ताकि वह परीक्षा में उत्तर अपनी तैयारी के अनुसार लिख सके। जैसे एक वि़द्यार्थी का पढ़ना आवश्यक है उसी प्रकार एक प्रचारक को सा संदेश देने वाले को परमेश्वर का वचन नितांत आवश्यक है। स्तिफनुस ने जब प्रचार किया तब उसने पुराने नियम पर विस्तार से प्रकाश डाला। यदि उसने पुराने नियम का अध्ययन नहीं किया होता तो उसके पुराने नियम पर प्रकाश डालना मुश्किल होता। प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने चेलों को अपने साथ रखकर उन्हें सिखाया। प्रेरितों के काम 2ः42 ‘ और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने और संगति रखने में, और रोटी तोड़ने में, और प्रार्थना करने में लौलीन रहें। एक प्रचारक को जब वह प्रचार करता है तो उसे इन चारों बातों को पूरा करना होगा। प्रचार से पहले उसे... (2) संगति...