आधुनिक चर्च मॉडल बनाम नए नियम की एक्लेसिया (Ekklesia) मॉडल Modern Church vs Ekklesia: क्या आज की कलीसिया बाइबल के मॉडल से भटक गई है? (Acts 2:42-47)
परिचय: आज संसार में दो प्रकार की कलीसियाई व्यवस्थाएँ स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। एक ओर आधुनिक चर्च मॉडल है, जो अधिकतर संस्थागत, भवन-केन्द्रित और कार्यक्रम-आधारित व्यवस्था पर आधारित है। दूसरी ओर नए नियम की एक्लेसिया (Ekklesia) मॉडल है, जो प्रभु यीशु मसीह और प्रेरितों की शिक्षा पर आधारित जीवित, आत्मिक और सहभागितापूर्ण विश्वासियों का समुदाय है। यह तुलना किसी व्यक्ति या समूह की निन्दा के लिये नहीं, बल्कि बाइबल के प्रकाश में सत्य को समझने के लिये प्रस्तुत की जा रही है। यदि आपके पास एक पवित्र इमारत है जिसे चर्च कहा जाता है, एक वेतनभोगी पास्टर है, प्रवचन है, संगीत वाद्ययंत्र हैं, रविवार की आराधना सेवा और दशमांश (टिथिंग) आदि हैं, तो आप नए नियम (New Testament) की कलीसिया के मॉडल के अनुरूप नहीं हैं। क्योंकि कलीसिया का मुख्य कार्य एक-दूसरे को शिक्षा देना है ताकि परमेश्वर का राज्य बढ़े और गुणा हो। मूलभूत अंतर यह है कि जहाँ आधुनिक कलीसिया गीतों के द्वारा परमेश्वर की आराधना करने के लिए मिलती है, वहीं नये नियम की एक्लेसिया (Ecclesia) एक-दूसरे को शिक्षा देने के लिए मिलती थी (1 कुरिन्थियों 14:26...