संदेश

Misriyon Par Das Vipattiyan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिस्रियों पर दस विपत्तियाँ (निर्गमन के अध्याय 7 से 12)

चित्र
  मिस्रियों पर  दस विपत्तियाँ  ज़रा यहाँ दी तसवीरों को देखिए। इन तसवीरों में वे दस विपत्तियाँ दिखायी गयी हैं, जो यहोवा मिस्रियों पर लाया था। पहली तसवीर में आप देख सकते हैं कि हारून अपनी लाठी नील नदी में मार रहा है। जब उसने ऐसा किया तो नदी का पूरा पानी खून बन गया। नदी की सारी मछलियाँ मर गयीं और नदी में से बदबू आने लगी। फिर यहोवा दूसरी विपत्ति लाया । जानते हैं उसमें क्या हुआ? नील नदी के सारे मेंढक बाहर निकलकर पूरे शहर में फैल गए। जहाँ देखो वहाँ मेंढक-ही-मेंढक थे। तन्दूरों में मेंढक, खाना पकाने के बर्तनों में मेंढक, लोगों के बिस्तरों पर मेंढक। फिर जब मेंढक मर गए तो मिस्रियों ने उन्हें इकट्ठा करके बड़े-बड़े ढेर लगा दिए। पूरा देश उनकी बदबू से भर गया। इसके बाद हारून ने ज़मीन पर अपनी लाठी मारी, तो धूल से छोटे-छोटे कीड़े बन गए। ये कीड़े लोगों को काटने लगे। यह मिस्र पर आयी तीसरी विपत्ति थी। इन विपत्तियों के बाद जितनी भी विपत्तियाँ आयीं, उनसे सिर्फ मिस्रियों को नुकसान पहुँचा, इस्राएलियों को नहीं। चौथी विपत्ति बड़ी-बड़ी मक्खियाँ थीं, जो सब मिस्रियों के घरों में घुस गयीं। पाँचवीं विपत्ति ...