संदेश

Colossians 1:15 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रभु यीशु समीह का दिव्य स्वरूप

चित्र
प्रभु यीशु मसीह का दिव्य स्वरूप बाइबल में प्रभु यीशु मसीह का स्वरूप केवल एक मनुष्य या एक महान नबी के रूप में नहीं, बल्कि परमेश्वर के देहधारी रूप में प्रकट होता है। इस सच्चाई को समझना मसीही विश्वास का केंद्र है। आइए, कुछ प्रमुख वचनों पर ध्यान दें। 1. इम्मानुएल: परमेश्वर हमारे साथ मत्ती लिखता है कि यीशु का जन्म भविष्यवाणी की पूर्ति में हुआ। भविष्यवक्ता यशायाह के द्वारा कहा गया था कि एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी, और उसका नाम "इम्मानुएल" रखा जाएगा, जिसका अर्थ है "परमेश्वर हमारे साथ" (मत्ती 1:22-23)। यह नाम ही बताता है कि परमेश्वर स्वयं मनुष्यों के बीच आया। वह दूर का परमेश्वर नहीं, बल्कि हमारे साथ रहने वाला परमेश्वर है। 2. वचन देहधारी हुआ यूहन्ना अपने सुसमाचार की शुरुआत में लिखता है, "आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था" (यूहन्ना 1:1)। आगे वह कहता है, "और वचन देहधारी हुआ, और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा" (यूहन्ना 1:14)। यहां ...