इक्लीसिया और मूल्यांकन - जांचो, परखो, सुधारो, बढ़ो
यीशु के दर्शन, उद्धेश्य और कार्यो के विषय में वक्तव्य (घोषणा) और उनका मूल्यांकनः उन सब वस्तुओं में से जिन्हें शैतान ने परमेश्वर के लोगों से चुरा लिया है, दर्शन सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है। बिना दर्शन के लोग नाश हो जाते हैं ( नीतिवचन 29ः18 )। अपने दर्शन में या अभिप्राय की घोषना किये बिना चर्च के पास कोई योजना बद्ध कार्य का मार्ग नहीं हो सकता। यीशु ने अपने दर्शन के विषय में प्रारम्भ में ही विवरण देकर घोषणा कर दिये थे। उनका बपतिस्मा हुआ, वे चालीस दिन तब निराहार रहे, शैतान का सामना किये, नासरत में आए, और अपनी सेवकाई प्रारम्भ किये। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिये कि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है और मुझे इसलिये भेजा है कि बंधुओं को छुटकारे का और अन्धों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूं और कुचलो हुओं को छुड़ाऊं ( लूका 4ः18-19 )। क्या इस घोषणा का कोई मूल्यांकन किया गया था? जब यूहन्ना जेल में था उसने अपने दो चेलों को यह मूल्याकंन करने के लिये भेजा कि यीशु ने उत्तर दिया, ‘‘जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो वह जाकर यूहन्ना से कह दो, कि अन्धे देखते है...