प्रभुजी द्वारा मनोनीत कलीसिया रोपण की विधि - (लूका 10 पर आधारित)
(लूका 10 पर आधारित) 1. पहले अपने ही जाति और मित्रों में भेजिए: मत्ती 10 और लूका 9 में प्रभुजी ने 12 शिष्यों को चंगाई और दुष्टात्माओं को खदेड़ कर निकाल भगाने का अधिकार दिया और उन्हें परमेश्वर का राज्य स्थापित करने के लिए इस्राएलियों के मध्य भेजा। लूका 10 में वे सत्तर लोगों को अन्य जातियों के मध्य भेज रहे हैं। 2. दो शिष्य पर्याप्त हैं: प्रभुजी ने सत्तर लोगों को परमेश्वर का राज्य स्थापित करने के लिए दो-दो जन के झुंड में भेज दिया। उन्होंने भीड़ को ले जाने की सलाह नहीं दी जो गलती हम अक्सर करते हैं। हमरा लक्ष्य फसल काटने के लिए मज़दूर तैयार करना है न कि भजन कीर्तन करना है। मज़दूर तैयार करने के लिए दो विश्वासी पर्याप्त हैं। ‘‘और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहां उन्हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।’’ ( लूक 10ः1 ) अन्ताकिया कि कलीसिया अन्य जातियों के मध्य सब से पहिली कलीसियास थी। उसके स्थापित होने के कुछ ही समय बाद उन्होंने पौलुस और बरनबास जैसे वरिष्ट दो मिशनरियों को कलीसिया रोपण के लिए भेज दिया। ‘‘तब उन्होंने उपवास और प्रार्थना की औ...