मिस्र से मूसा का भागना (निर्गमन 2:11-25; प्रेरितों 7:22-29)
मिस्र से मूसा का भागना (निर्गमन 2:11-25; प्रेरितों 7:22-29) इस आदमी को देखिए, लगता है वह कहीं से भाग रहा है। आखिर वह है कौन? वह मूसा है, जो अब बड़ा हो गया है। वह मिस्र से भागा जा रहा है। और देखिए दो आदमी उसका पीछा कर रहे हैं। वे उसे मार डालना चाहते हैं। लेकिन क्यों? चलिए पता करते हैं। आपको तो मालूम ही है कि मूसा, फिरौन के घर में पला-बढ़ा था। बड़ा होकर मूसा बहुत ही बुद्धिमान और मशहूर इंसान बना। वह जानता था कि उसके असली माँ-बाप मिस्री नहीं, बल्कि इस्राएली गुलाम हैं। मूसा अब 40 साल का हो गया था। एक दिन उसने सोचा, क्यों न चलकर देखूँ कि मेरे लोग किस हाल में हैं। जब मूसा इस्राएलियों के पास गया, तो जानते हैं उसने क्या देखा? यही कि इस्राएलियों के साथ बहुत ही बुरा सलूक किया जा रहा है। उसकी आँखों के सामने एक मिस्री, एक इस्राएली को मार रहा था। मूसा ने इधर-उधर देखा और जब पाया कि उसे कोई नहीं देख रहा है, तो उसने मिस्री को इतनी ज़ोर से मारा कि वह मर गया। फिर मूसा ने उसकी लाश को बालू में छिपा दिया। अगले दिन मूसा फिर अपने लोगों को देखने गया। उसने सोचा कि वह इस्राएलियों की मदद करके उन्हे...