संदेश

Exodus 3:1 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होरेब नाम के पहाड़ पर मूसा (निर्गमन 3:1-22; 4:1-20)

चित्र
मूसा भेड़ों को चराते-चराते बहुत दूर होरेब नाम के पहाड़ पर आ गया। वहाँ उसने देखा कि एक झाड़ी में आग लगी हुई है, मगर वह जलकर राख नहीं हो रही है! मूसा सोच में पड़ गया: ‘यह तो बड़ी अजीब बात है। पास जाकर देखता हूँ।’ जब वह पास गया तो झाड़ी में से एक आवाज़ आयी: ‘रुक जा। अपनी चप्पलें उतार दे। क्योंकि तू जिस जगह पर खड़ा है, वह पवित्र है।’ मूसा ने तुरंत अपनी चप्पलें उतार दीं और अपना मुँह ढक लिया। जानते हैं यह आवाज़ किसकी थी? एक स्वर्गदूत की। लेकिन वह अपनी तरफ से नहीं बोल रहा था। यह सब बोलने के लिए परमेश्वर ने उससे कहा था। परमेश्वर ने आगे कहा: ‘मैंने देखा है कि मिस्र में मेरे लोग बहुत तकलीफ में हैं। इसलिए मैंने उन्हें मिस्र से आज़ाद करने का फैसला किया है। और इस काम के लिए मैं तुझे मिस्र भेजना चाहता हूँ।’ यहोवा इस्राएलियों को मिस्र से निकालकर कनान देश में ले जानेवाला था, जो बहुत ही सुंदर देश था। लेकिन मूसा ने कहा: ‘मैं तो मामूली इंसान हूँ। यह सब मैं कैसे कर पाऊँगा? अगर मैं चला भी गया और वहाँ कहीं इस्राएलियों ने मुझसे पूछा कि “तुम्हें किसने भेजा है?” तब मैं क्या जवाब दूँगा?’ परमेश्वर ने कहा: ‘ तुम उनसे यह ...