सारी जातियों के लोगों को चेला बनाने के लिये महान आदेश
महान आदेश: जब यीशु ने अपनी पृथ्वी पर की सेवकाई प्रारम्भ की, उन्होंने चेलों से जो पहली बात कही वह यह थी कि वे उन्हें मनुष्यों के मछुवे बनाएंगे। तब यीशु ने अपनी सेवकाई के दौरान केवल यही करने का प्रशिक्षण दिया। यीशु ने जो अन्तिम कार्य किये वह उन्हें महान आदेश देने का था, जिसके द्वारा उन्होंने आज्ञा दिये कि वे पृथ्वी की छोर तक जाएं और सारी जातियों के लोगों को चेला बनाएं। इसके बहुत से महत्वपूर्ण भाग हैः जाओः फरीसियों ने यीशु को डराने की कोशिश की और प्रभु से कहे कि हेरोदेश उन्हें मार डालना चाहता है और इसलिये उन्हें छिप जाना चाहिये। यीशु ने उन फरीसियों से कहा, ‘‘जाकर उस लोमड़ी से कह दो कि मैं आज और दुष्ट आत्माओं को निकालता और बीमारों को चंगा करता हूं और तीसरे दिन पूरा करूंगा (लोगों के लिये प्राण दूंगा) तौभी मुझे आज और कल और परसों चलना आवश्य है ( लूका 13ः31-33 )। इक्लीसिया परमेश्वर की सेना है और महान आदेश आगे बढ़ने की आज्ञा है। जातीयः यीशु ने उनके पास आकर कहा कि, ‘‘स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है, इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें...