बुद्धिमान गिबोनी - यहोशू 9:15
बुद्धिमान गिबोनी (यहोशू 9:1-27; 10:1-5) कनान देश में कई शहर के लोग, इस्राएलियों से लड़ने की तैयारी करने लगे। उन्हें लगा कि इस्राएलियों को हराना बाएँ हाथ का खेल है। लेकिन एक शहर था, जिसके लोगों ने ऐसा बिलकुल नहीं सोचा। वह शहर था, गिबोन। गिबोनियों को मालूम था कि परमेश्वर, इस्राएलियों की मदद कर रहा है। इसलिए वे इस्राएलियों से नहीं लड़ना चाहते थे, क्योंकि इस्राएलियों से लड़ने का मतलब परमेश्वर से लड़ना होता। तो फिर, उन्होंने क्या किया? उन्होंने अपने कुछ लोगों को इस्राएलियों के पास भेजने का फैसला किया। उन लोगों ने फटे-पुराने कपड़े और घिसी हुई चप्पलें पहन लीं। और अपने गधों पर फटे-पुराने बोरे लाद लिए और अपने साथ कई दिन की रखी सूखी रोटी ले ली। यह सब उन्होंने इसलिए किया ताकि इस्राएलियों को लगे कि वे बहुत दूर देश से आए हैं। जब वे यहोशू के पास पहुँचे, तो उन्होंने उससे कहा: ‘हम बहुत दूर से आए हैं। हमने आपके महान परमेश्वर यहोवा के बारे में सुना है। उसने मिस्र देश में आप लोगों की खातिर जो-जो चमत्कार किए थे, उन सबके बारे में भी हमने सुना है। इसलिए हमारे नेताओं ने हमें आपके पास यह कहने के लिए भेजा है...