छठवीं वाणी - "पूरा हुआ" - यूहन्ना 19:30 - Tetelestai - It Is Finished - क्रूस पर विजय का जयघोष - कर्ज चुका दिया गया
छटवी वाणी ‘‘पूरा हुआ’’ यूहन्ना 19ः30 जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए॥ यूहन्ना 19ः28-30 "इस के बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिये कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कहा, मैं प्यासा हूं। 29 वहां एक सिरके से भरा हुआ बर्तन धरा था, सो उन्होंने सिरके में भिगोए हुए इस्पंज को जूफे पर रखकर उसके मुंह से लगाया। 30 जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिए॥" पूर्व भविष्यवाणीयां भजन संहिता 69ः21 और लोगों ने मेरे खाने के लिये इन्द्रायन दिया, और मेरी प्यास बुझाने के लिये मुझे सिरका पिलाया॥ आमोस 3ः7 इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रकट किए कुछ भी न करेगा। आदि में जब परमेश्वर ने संसार को बनाया तो उसने छटवी वाणी में मनुष्य के उत्थान की योजना भी पूरी होती है। क्रूस से कही गई सारी वाणिया पूरी होती है नबियों और भविष्यवाणी पूरी होती है। 1 प्रभु यीशु मसीह जन्म की यशायाह नबी की भविष्यवाणी पूरी हुई। 2 मिका द्वारा की गई भविश्यवाणी मिका 5ः2 "हे बेतलेहेम एप्राता, यदि तू ऐसा छो...