संदेश

Matthew 23:28 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आधुनिक कलीसिया एक चूना पोती कबर

चित्र
हमारी पहिली सदी की माता कलीसिया ने तीन सौ साल प्रीस्ट, आराधना भवन, संगीत यंत्र, रविवारीय आराधना, क्रिसमस, ईस्टर और गुड फ्राई डे इत्यादि के बिना काम चला लिया। पास्टर का अविष्कार करने में पूरे डेढ़ हज़ार वर्ष लगे। रविवारीय आराधना कैसे शुरू हुयी? जब रोम के महाराजा काॅन्सटेन्टाइन ने एक भव्य भवन बनाकर आराधना आरम्भ की तो वहां प्रतिदिन एकत्रित होना असम्भव हो गया तो उसने रविवार को विश्राम दिन की घोषणा की परन्तु उसमें इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उसे ‘‘प्रभु का दिन’’ (Lord's Day) कहे क्योंकि उसकी प्रजा में बहुत से लोग थे जो उस दिन सूर्य की पूजा करते थे। इसीलिए आज भी यह दिन रवि अर्थात सूरज की पूजा के लिये निर्धारित है और इसलिए इसे रविवार कहा जाता है न कि ‘‘प्रभु का दिन’’। (प्रकाशित वाक्य 1ः 10) न प्रभु जी ने रविवारीय आराधना में भाग लिया और न प्रभु के शिष्यों ने और न पौलुस ने रविवारीय आराधना के लिए आदेश दिया। वैसे भी सप्ताह के अन्य दिन यूरोप के अन्य देवी-देवताओं को समर्पित है जैसे Moon  अर्थात चंद्रमा के पूजा के दिन को  Monday, देवता से (Tiu) देवता से Tuesday, Woden देवता सेWednesday, Thor...