संदेश

अच्छी कुश्ती लड़ो - विश्वास की अच्छी कुश्ती लड़ो, अनन्त जीवन को पकड़ लो - 1 तीमुथियुस 6:12

चित्र
बहुत सी इक्लीसियाओं की स्थापना, भंयकर अत्मिक युद्धों को लड़ने के बाद ही, की जा सकती थी। यीशु शैतान के कामों का नाश करने के लिये जगत में आए थे। उन्होंने हमें आत्मा की तलवार दिये हैं ताकि हम शैतान के प्रतिनिधियों के विरूद्ध वैश्विक युद्ध को लड़ सकें ( प्रेरितों के काम 13ः6-12 )।  कुरिन्थि में यह वीनस और डेल्फी की कामवासना से भरी आत्मा थी जो उन्हें व्याभिचारीपन की अनैतिकता और मूर्तिपूजा में ले गई ( 1कुरिन्थियों 6ः9; 10ः19-21 )। इफिसुस में वह अरितिमिस की आत्मा थी जो आपोलो द्वारा प्रेरित थी जिसकी उपासना पैयथो में की जाती थी ( प्रेरितों के काम 16ः16 )। अन्ताकिया में यह कर्मकाण्ड वादी आत्मा थी, उन यहूदी मत के लोगों की जो मसीह पर विश्वास करते तो थे परन्तु जो खतना कराने, और मूसा की व्यवस्था की और दूसरी बातों को पूरा करने के लिये दबाव भी डालते थे ( प्रेरितों के काम 15ः1,2 )।  स्मुरना में यह शैतान की साभा थी ( प्रकाशित वाक्य 2ः9 )। परगुमन में यह बालाम की और नीकुलईयों की शिक्षाओं के समझौते कर लेने वाली आत्मा है ( प्रकाशित वाक्य 2ः6,14,15 )। थुआतीरा में यह ईजबेल की आत्मा है ( प्रकाशित वाक्य ...

विश्वव्यापी दर्शन - सारी पृथ्वी परमेश्वर की महिमा के ज्ञान से भर जाएगी

चित्र
परमेंश्वर ने आदम को, फिर इस्राएल को, फिर हबक्कुक को, फिर अपनी कलीसिया को विश्वव्यापी दर्शन दिया, कि सारी पृथवी परमेश्वर की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुन्द्र जल से भरा है ।  लेकिन सबने इस दर्शन की उपेक्षा की। ( हबक्कुक 2:14; मत्ती 24:14; प्रे. के काम 1:8 )   स्वर्ग परमेश्वर और स्वर्गदूतों का निवास स्थान  येशु ने कहा “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है. इसलिए तुम जाओ और सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ तथा उन्हे पिता पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो और जो जो आज्ञाएँ मैंने तुम्हें दी है उनका पालन करना सिखाओ और देखो मैं जगत के अंत तक सदैव तुम्हारे साथ हूँ” ।  ( मत्ती 28:18-20 )  आदम की अनाज्ञाकारिता  परमेश्वर ने आदम को अदन की बारी का राजा और याजक नियुक्त करके आदेश दिया कि काम करो ।  (इब्रानी भाषा में अबद शब्द का मतलब काम और भक्ति), यानी उसे अपने काम से परमेश्वर कि भक्ति करना था ।  और उसे अपने कार्य स्थल को शैतान से सुरक्षित रखना था ।  उसे सारी दुनिया को अदन की बारी में बदल कर उस पर राज्य करना था ।  ले...

केवल सताए गए विश्वासी ही स्वर्ग पहुंचेंगे - महाक्लेश में से निकलकर आए हैं।

चित्र
केवल सताए गए (उत्पीड़ित) विश्वासी ही स्वर्ग पहुंचेंगेः यूहन्ना ने स्वर्ग में, हर एक देश हर एक कुल और भाषा के लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ को दखा जो श्वेत वस्त्र पहिने हुए थी और परमेश्वर की महिमा कर रही थी। एक प्राचीन ने उससे कहा कि वे लोग महाक्लेश में से निकलकर आए हैं और इसी कारण वे परमेश्वर के सिंहासन के साम्हने हैं और दिन और रात उसकी सेवा करते हैं ( प्रकाशित वाक्य 7ः9,10 )।  सताव की गारन्टी दी गई हैः यदि आपका सताव नहीं हो रहा है तो आपको चिन्ता करने की जरूरत है क्योंकि आप शैतान के राज्य को पर्याप्त हानि नहीं पहुंचा रहे हैं जिससे वह आपकी ओर ध्यान दे। इसका यह अर्थ नहीं है कि आप मुसीबत मोल लें, परन्तु धर्मशास्त्र बड़ी स्पष्टता के साथ कहती है कि, ‘‘जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं, से सब सताए जाएंगे ( 2तीमुथियुस 3ः12 )। प्रभु हमें आश्वासित करते है कि, ‘‘यदि उन्होंने मुझे सताया तो तुम्हें भी सताएंगे’’ ( यूहन्ना 15ः18-20 ) जब पौलूस इक्लीसिया को सता रहा था, प्रभु ने उससे कहे थे, ‘‘शाऊल तू मुझे क्यों सताता है? ‘‘जब आप सताए जाते तो हमेशा याद रखिये कि वह आप नहीं हैं परन्तु...

झोपड़ी का पर्व - परमेश्वर हमारे साथ रहता है - लैव्यव्यवस्था 23:22-42

चित्र
यह पर्व यहूदियों द्वारा मिस्र में गुलामी से मुक्ति और 40 साल तक जंगल में झोपड़ियों में रहने के स्मरण के रूप में मनाया जाता है। आज, वे इन झोपड़ियों अपने घर के सामने बनाते हैं और इसे फलों और फूलों से सजाते हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ आठ दिनों तक धन्यवाद् करते हैं कि परमेश्वर ने कैसे उन्हें गुलामी से छुड़ाया और संरक्षित रखा, मन्ना खिलाया और पानी पिलाया यहाँ तक कि उनके कपड़े और जूते भी न फटे। कई लोगों का मानना है कि प्रभु येशु का जन्म झोपड़ी में इसी समय हुआ था। यह भी माना जाता है कि बेथलहम इफ्राथाह ( मीकाह 2:5 ) में किसान बलिदान के लिए मेमने तैयार करते थे। बैथलेहम का मतलब “रोटी का घर”, “प्रभुजी वो रोटी हैं जो स्वर्ग से उतरी” ( युहन्ना 6:51 ) और इफ्राथाह का फल से सम्बन्ध है; “प्रभुजी ने कहा कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आ जाये तब तक दाख के फल का रस नहीं पियूँगा” ( लूका 22:18 )। इस तरह से प्रभु का जन्म स्थान  उनके मेमने, रोटी और लहू होने का प्रतीक है।  पर्ब के आठवें दिन महायाजक, याजकों और लोगों की भीड़ के साथ सिलोम के कुंड से एक सोने के बर्तन में पानी लेकर वेदी के पास डालकर अगली...

पापी को चेताओ, आत्मा बचाओ - क्या तुम्हारी स्वर्गीय डायरी कोरी है?

चित्र
‘‘यदि तुम एक पापी को उसकी आत्मा बचाने के लिये उसके पाप के बारे में उसे चेतावनी नहीं देते हो, तो वह पापी उसके अधर्म में मर जाएगा, परन्तु उसके खून का लेखा मैं तुझी से लूंगा। परन्तु यदि तू उस पापी को चिताए तो तू अपने प्राण को बचाएगा। ( यहेजकेल 3:18,19 ) कृपया निम्नलिखित वचनों के आधार पर स्वयं का मूल्याकन करके देखिये कि आप की स्तिथी क्या है? क्या आप दो पैर वाली मछली पकद्नेवाले, या भटकी हुई भेड़ों को बचानेवाले या बहुतायत से फल लानेवाले या आत्मिक फसल काटनेवाले बन पाए? क्या आप के पास विधर्मियों को कायल करके प्रभु में लाने की क्षमता है? प्रभु यीशु मसीह खोये हुए को खोजने और उद्धार करने आया है। (लूका 19:10) प्रभु यीशु ने कहा: एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्नानवे ऐसे धर्मियों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं। (लूका 15:7-16) प्रभु यीशु ने कहां मेरे पीछे चले आओं और मैं तुमको मनुष्यों को पकड़नेवाले मछुवे बनाउंगा। (मत्ती 4:19) प्रभुजी ने कहां ‘‘फसल तो तैयार’’ है पर फसल काटने वाले मज़दूर (आत्मा बचाने वाले) कम है। (लूका 10:2) प्रभु यीश...

इक्लीसिया एक गुप्त सहभागिता है - हम कलीसिया को नहीं जाते, हम स्वयं कलीसिया हैं।

चित्र
  इक्लीसिया एक गुप्त सहभागिता है।  इक्लीसिया मछली उद्योग की तरह हैः  आधुनिक चर्च एक व्यावसायिक संगठन की तरह है जहां हम खुले तौर पर हर एक को घंटियां बजाकर आमंत्रित करते हैं जिनमें बाहरी क्षेत्रो के लिये प्रचार अभियान और बडी आवाज करने वाली प्रचार सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जबकि, नये नियम की इक्लीसिया में लगातार वृद्धि के कारण सताव भी लहरों की तरह एक के बाद एक आता जाता था और इसलिये नये नियम की इक्लीसियाएं छोटे छोटे झुण्डों में गुप्त रीति से मिलती थी। वे अपने घरों पर मछली का चिन्ह लगाया करते थे। इब्रानी भाषा में मछली के लिये ‘‘इक्सथस’’ (ixthus = Ixque) शब्द आया है जो ‘‘प्रभु और उद्धारकर्ता, यीशु मसीह का परिवर्णी (Acronym) शब्द है।  इक्लीसिया का अर्थ है, सप्ताह के सातों दिन और दिन के चौबीसों घंटे (24 घंटे 7दिन), एक दूसरे के साथ सम्बन्धः  हम मसीह की देह है जो नसों, स्नायु, और अस्थि पंजरों द्वारा एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। हम परमेश्वर की ओर से दी जाने वाली वृद्धि से बढ़ने के लिये एक दूसरे के साथ जोड़े गए हैं ( कुलुस्सियों 2ः19 )।  हम किसी इक्लीसिया को नही जात...

आत्मा और सच्चाई में आराधना - आत्माओं को बचाना ही सच्ची आराधना है।

चित्र
आराधना शब्द का कलीसिया में पूरी तरह से दुरुपयोग किया जाता है। कानफोडू वाद यंत्र के साथ ऊची आवाज में गाना, नाचना, बड़बडाना और चिल्लाना और नीचे गिर जाना इत्यादि आज आत्मिक आराधना समझी जाती है। क्योंकि हम प्रभु यीशु या पतरस या पौलूस को इस प्रकार की हरकत करते नही पाते, इसलिए हम दाऊद राजा की नक़ल करने की कोशिश करते हैं। दाउद राजा जब औबेद अदोम के घर से वाचा के सन्दूक को सात मील दूर यरूशलेम ला रहा था तब वो सारी ताकत से नाच रहा था। लेकिन चर्च में नाचने वालों को मालूम होना चाहिए कि दाउद ने पहिले हर छै कदम पर एक बैल और बछड़ा का बलिदान किया था और फिर नाचा था। दूसरी बात ये है कि वो चर्च में नहीं बल्कि सड़क पर नाचा था। तीसरी बात उसने इसके पहिले अमिनादाब के घर से गाजे बाजे और बड़ी भीड़ के साथ एक बैल गाड़ी पर वाचा के संदूक को लाने की कोशिश की थी जबकी उसको लेविओं के कन्धों पर बलिदान चढ़ाते हुए ले जाना था। नतीज़ा ये हुआ कि उज्जा की मौत हो गयी थी। ( 2शमुएल 6:1-15 )   पुराने नियम में आराधना बहुदा खूनी बलिदान से जुड़ी हुई होती थी। कोई परमेश्वर के सामने खाली हाँथ नहीं आ सकता था ( व्यवस्था 16:16 )। पहली बार ‘...