मैं तुम्हारे साथ हूँ - मत्ती 28:20 यशायाह 41:10 प्रभु यीशु का सबसे बड़ा वादा - कभी नहीं छोड़ूंगा, कभी नहीं त्यागूंगा
1. पुराने नियम में - परमेश्वर का
वादा, परमेश्वर शुरू से ही अपने लोगों के साथ रहना
चाहता था।
व्यक्ति – परिस्थिति - परमेश्वर का वादा – पद
यहोशू - कनान देश जीतना - "जैसे मैं मूसा के साथ था वैसे मैं तेरे साथ रहूंगा"। (यहोशू 1:5)
दाऊद - शत्रुओं से लड़ाई - "यहोवा मेरे साथ है, मैं नहीं डरूंगा"। (भजन 118:6)
यशायाह - भविष्य की भविष्यवाणी - "उसका नाम इम्मानुएल होगा, अर्थात परमेश्वर हमारे साथ"। (यशायाह 7:14, 8:10)
सार:
पुराने नियम में परमेश्वर "दूर से" मदद करता था। तम्बू और मंदिर में
उसकी उपस्थिति थी।
2. नए नियम में - परमेश्वर हमारे
बीच में आ गया
इम्मानुएल
आ गया - "परमेश्वर हमारे साथ"। (मत्ती 1:23)
यीशु
ने कहा:
1. पृथ्वी पर:
"मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोड़ूंगा, मैं तुम्हारे
पास आऊंगा"। (यूहन्ना 14:18)
2. क्रूस पर:
"हे मेरे परमेश्वर हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया"। (मत्ती 27:46)
वो हमारे लिए त्यागा गया ताकि हम कभी अकेले न
हों।
3. जी उठने के बाद:
"मैं जगत के अंत तक सदा तुम्हारे साथ हूं"। (मत्ती 28:20)
पवित्र
आत्मा के द्वारा:
"पवित्र आत्मा सदा तुम्हारे साथ
रहेगा"। (यूहन्ना 14:16)
अब परमेश्वर बाहर से नहीं, हमारे अंदर रहता है। (1 कुरि 6:19)
3. "मैं तुम्हारे साथ
हूं" - इसके 4 अर्थ महान आदेश के लिए
1. साथ
= हिम्मत जब हम "जाते" हैं।
डर: "लोग क्या कहेंगे?"
जवाब:
"मैं तेरे मुंह के साथ रहूंगा"। (निर्गमन 4:12)
गवाही देते समय पवित्र
आत्मा आपको शब्द देगा।
2. साथ
= सामर्थ जब हम "चेला बनाते" हैं।
आप लोगों को बदल नहीं सकते। पर यीशु बदल सकता
है।
"मैं
दाखलता हूं, तुम डालियां हो" - यूहन्ना 15:5 । फल वही लगाएगा।
3. साथ
= उपस्थिति जब हम "घरेलू कलीसिया निर्माण" करते हैं।
"जहां 2 या 3 मेरे नाम से इकट्ठे होते हैं, वहां मैं उनके बीच
में हूं"। (मत्ती 18:20)
आपके घर की छोटी मीटिंग
स्वर्ग की बड़ी मीटिंग बन जाती है।
4. साथ
= शांति जब हम "कठिनाई" में हैं।
"जब तू जल में से जाए तो मैं तेरे संग
रहूंगा"। (यशायाह 43:2)
"मैं
तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगा, न त्यागूंगा"। (इब्रानियों 13:5)
4. 3 झूठ और
3 सच
शैतान
का झूठ - परमेश्वर का सच
तुम अकेले हो - "मैं तुम्हारे साथ हूं"। (मत्ती 28:20)
तुमसे नहीं होगा - "जो तुम्हें सामर्थ देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूं"। (फिलि 4:13)
तुम्हारा
घर बहुत छोटा है - "मैं छोटे
से भी हजार बना दूंगा"। (यशायाह 60:22)
5. घरेलू कलीसिया के लिए
प्रैक्टिकल अप्लिकेशन
इस
हफ्ते जब आप मिलें तो ये 3 बातें करें:
1. शुरू में मानें:
"यीशु, हम मानते हैं कि तू हमारे बीच में है"।
(मत्ती 18:20)
2. बीच में पूछें:
"पवित्र आत्मा, आज तू हमसे क्या कहना चाहता है?"
3. अंत में
भेजें: "प्रभु, तू
हमारे साथ चलकर उन 5 लोगों तक पहुंच"।
याद रखें: महान
आदेश का बोझ हमारे कंधे पर नहीं है।
ये एक राजा का आदेश है
जो खुद हमारे साथ चलता है।
समापन प्रार्थना: "प्रभु यीशु, धन्यवाद कि तूने कहा 'मैं तुम्हारे साथ हूं।
हमारे डर को दूर कर । हमारे घर (कलीसिया) को
तेरी उपस्थिति से भर दे।
हमें हिम्मत दे कि हम जाएं, क्योंकि तू हमारे आगे-आगे चलता है।
यीशु के नाम में, आमीन।"
चिंतन
के लिए सवाल: इस हफ्ते आप किस जगह पर सबसे ज्यादा महसूस कर
रहे हैं कि "मुझे यीशु के साथ की जरूरत है"?
शालोम,
- P. R. Jharbade
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें