घरेलू कलीसिया भक्ति

आपके घर की कलीसिया को प्रभु यीशु मसीह के पवित्र नाम में नमस्कार एवं आत्मिक अभिवादन!

रविवार — सप्ताह का पहला दिन 

परमेश्वर पिता ने सृष्टि का कार्य पूरा करके सातवें दिन विश्राम किया, लेकिन हमारा विश्राम अभी बाकी है। हमें प्रभु का सौंपा हुआ कार्य पूरा करके विश्वास की दौड़ पूरी करनी है, ताकि हमारा मुकुट कोई छीन न ले। (इब्रानियों 4:9-11; प्रकाशितवाक्य 3:11)

सप्ताह के पहले दिन बाइबल में क्या-क्या हुआ?

1. परमेश्वर ने कहा, “उजियाला हो,” और उजियाला हुआ। (उत्पत्ति 1:3-5)

2. प्रभु यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे। (मरकुस 16:2-6)

3. चेले रोटी तोड़ने के लिए इकट्ठा हुए। (प्रेरितों 20:7)

4. विश्वासियों को दान के लिए अलग रखकर बचत करने की शिक्षा दी गई। (1 कुरिन्थियों 16:2)

🕊️ विशेष संदेश: बाइबल के अनुसार सब्त सातवाँ दिन है, जिसे शुक्रवार सूर्यास्त से शनिवार सूर्यास्त तक माना जाता है। रविवार सप्ताह का पहला दिन है।

आइए, हम प्रभु के कार्य में विश्वासयोग्य रहें और अपनी विश्वास की दौड़ पूरी करें। हमारा लक्ष्य परमेश्वर के साथ अनन्त विश्राम और जीवन का मुकुट प्राप्त करना है।

🙏 प्रभु हमें अंत तक विश्वासयोग्य बने रहने की सामर्थ्य दें। आमीन!

शालोम, 🕊️

Comments

Popular posts from this blog

श्राप को तोड़ना / Breaking Curses

चौथी वाणी "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया"

मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलायेगा