जब परमेश्वर तुम्हारे बंद दरवाजों को खोलता है।
"देख, मैंने तेरे सामने एक द्वार खोल रखा है, जिसे कोई बंद नहीं कर सकता।" (प्रकाशितवाक्य 3:8)
"मैं दाऊद के घर की कुंजी उसके कंधे पर
रखूँगा, वह खोलेगा और कोई बंद न करेगा।" (यशायाह 22:22)
आज का
संदेश: परमेश्वर ताला नहीं, चाबी बदलता है 2 तारीख को परमेश्वर ने तुम्हारे घर
का नाम बदला, आज वही परमेश्वर तुम्हारे घर का द्वार खोल रहा
है।
बहुत
दिनों से तुम्हारा घर एक बंद दरवाजे जैसा हो गया है -
प्रार्थना बंद, आशीष बंद, नौकरी का
रास्ता बंद, गर्भ बंद, शांति बंद।
तुमने दरवाजा पीटा, पर वह नहीं खुला। क्योंकि वह ताला शैतान
का नहीं, समय का था। और समय की चाबी केवल यीशु के पास है। जब
यीशु खोलता है, तो कोई ज्योतिषी, कोई
बाधा, कोई मनुष्य उसे बंद नहीं कर सकता।
बाइबल
के इतिहास से 3 खुले द्वार:
1. ओबेदेदोम का
घर - 3 महीने में बंद से भंडार तक
(2 शमूएल 6:11-12)
परमेश्वर
का संदूक शापित माना जा रहा था, जहाँ जाता, मृत्यु लाता। किसी ने अपने घर में नहीं रखा। पर ओबेदेदोम ने द्वार खोला।
वचन कहता है - "यहोवा के संदूक के कारण यहोवा ने ओबेदेदोम के घर को 3 महीने में इतना आशीष दिया कि खबर राजा तक पहुँच गई।" जो घर कुछ नहीं
था, वह पूरे इस्राएल में चर्चा बन गया।
आपके
लिए: तुमने प्रभु यीशु के लिए अपना छोटा सा घर खोला
है,
अब परमेश्वर तुम्हारे घर को गवाही का घर बनाएगा। 3 महीने में परमेश्वर तुम्हारी कहानी बदलेगा।
2. लुदिया का घर
- बंद हृदय से खुला घर (प्रेरितों 16:14-15,40)
लुदिया
बैंगनी कपड़े बेचने वाली एक व्यापारी स्त्री थी। बाहर से सफल, पर अंदर से उसका हृदय बंद था। वचन कहता है - "प्रभु ने उसका हृदय
खोला।" हृदय खुला तो घर खुला। और उसका घर यूरोप की पहली कलीसिया बन गया। जहाँ
पौलुस और सीलास ने आकर विश्राम पाया।
आपके
लिए: जब तक तुम्हारा हृदय बंद है, तुम्हारा घर कलीसिया नहीं बन सकता। आज प्रभु तुम्हारा हृदय खोलेगा,
फिर तुम्हारे घर से पूरे शहर में उद्धार फैलेगा।
3. पतरस के लिए
खुला बंदीगृह का द्वार (प्रेरितों के काम 12:6-10)
पतरस 16 सिपाहियों के बीच, 2 जंजीरों से बंधा था। 3 द्वार बंद थे। कलीसिया प्रार्थना कर रही थी। रातों-रात स्वर्गदूत आया,
जंजीरें खुलीं, सारे फाटक आप से आप खुलते गए।
जिसे मनुष्य कभी नहीं खोल सकता था, उसे प्रार्थना ने खोल
दिया।
आपके
लिए: आपके घर में भी ऐसी जंजीरें हैं - कर्ज की, बीमारी की, नशे की, मुकदमे की ।
आज रात घरेलू कलीसिया की प्रार्थना से हर लोहे का फाटक आप से आप खुलेगा।
आज की
प्रार्थना: पिता, मैं आज अपने
घर के हर बंद द्वार को यीशु के सामने लाता हूँ। जो द्वार मेरे पाप से, मेरे डर से, मेरे पुरखों के श्राप से बंद है,
उसे अपनी दाऊद की कुंजी से खोल दे। आज से मेरा घर बंद घर नहीं,
खुला स्वर्ग कहलाएगा। यीशु के नाम में, आमीन।
आज की
घोषणा: अपने घर के मुख्य द्वार पर हाथ रखकर ऊँची आवाज
में कहें - "मैं घोषणा करता हूँ, मेरे घर का बंद द्वार आज खुल गया है! जो काम रुका था, वह शुरू होगा। जो रिश्ता टूटा था, वह जुड़ेगा। मेरे
घर में अब कमी नहीं, बहुतायत होगी, क्योंकि
यीशु ने मेरे लिए द्वार खोल दिया है!"
आज का
कार्य: आज सुबह अपने घर के हर कमरे के दरवाजे को खोलकर, हर दरवाजे पर तेल से छोटा सा क्रूस बनाते हुए कहें - "यह द्वार यहोवा
के लिए खुला है।" और शाम को जब घरेलू कलीसिया में मिलें, तो एक साथ प्रेरितों 12 की तरह अपने बंद द्वारों के
लिए प्रार्थना करें।
शालोम,
Comments
Post a Comment