पवित्र आत्मा का दान पाओ

 मुख्य वचन: "तुम मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।" (प्रेरितों 2:38) 

"तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने मांगने वालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।" (लूका 11:13)

आज का संदेश: दान रखा है, लेना आपको है, पवित्र आत्मा कोई इनाम नहीं है जो मेहनत से मिलता है, वह दान है जो माँगने से मिलता है। पतरस ने पिन्तेकुस्त के दिन 3000 लोगों से कहा - मन फिराओ, बपतिस्मा लो, और दान पाओ। आज वही वादा आपके घर के लिए है । 6,7,8 को हमने तेल के बारे में सुना। आज वह तेल लेना कैसे है?

पवित्र आत्मा का दान पाने के 3 सरल कदम:

1. माँगो - लूका 11:13

प्रभु यीशु ने कहा - पिता अपने बच्चों को पवित्र आत्मा देने के लिए तैयार बैठा है। आपको कमाना नहीं है, सिर्फ माँगना है। बच्चा जैसे पिता से रोटी माँगता है, वैसे ही कहो - "पिता, मुझे पवित्र आत्मा दे।"

2. प्यासे बनो - यूहन्ना 7:37-38

यीशु ने कहा - "यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए।" जैतून का तेल सिर्फ भूखे को नहीं, प्यासे को मिलता है। अगर आपको लगता है - मुझे और चाहिए, मेरे घर को और चाहिए, तो आप प्यासे हैं। और प्यासे को ही पानी मिलता है।

3. विश्वास से लो - गलातियों 3:14

पवित्र आत्मा भावना से नहीं, विश्वास से मिलता है। जैसे आपने उद्धार को विश्वास से लिया, वैसे ही आत्मा को भी लेना है।

पतरस ने कहा "दान पाओगे" - यह भविष्य की बात नहीं, आज की बात है। हाथ बढ़ाकर गिफ्ट लेना है।

आज कैसे प्राप्त करें? (अभी 2 मिनट में)

अपने घर में जहाँ हैं, वहीं बैठ जाएं।

1. अपने सारे पापों को यीशु के नाम में मान लें - "प्रभु मुझे क्षमा कर।"

2. जोर से कहें - "स्वर्गीय पिता, यीशु के नाम में मुझे पवित्र आत्मा का दान दे। मैं प्यासा हूँ, मैं माँगता हूँ।"

3.  अब विश्वास से लें - हाथों को उठाएं और धन्यवाद दें कि आपने पा लिया है। भाषा बदलने लगे तो रोकें नहीं - वह आत्मा की निशानी है (प्रेरितों 2:4)।

आज की प्रार्थना: पिता, मैं मन फिराता हूँ। यीशु के लहू से मुझे धो दे। और यीशु के नाम में मुझे पवित्र आत्मा का दान दे। मेरे घर को आत्मा से भर दे। आमीन।

आज की घोषणा: कहें - "मैंने माँगा, मैंने पाया! मेरा घर पवित्र आत्मा का घर है! आज से मैं अभिषेक में चलूँगा!"

आज का कार्य:

1. आज पूरे दिन हर घंटे 1 मिनट अन्य भाषा में प्रार्थना करें - अगर भाषा नहीं आई तो "हाल्लेलुयाह" कहकर आत्मा में प्रार्थना करें।

2. आज अपने घर के हर कमरे में जाकर कहें - "पवित्र आत्मा, आपका स्वागत है।"

3. आज शाम को अपनी घरेलू कलीसिया में सबको हाथ रखकर पवित्र आत्मा के लिए प्रार्थना करें।, 

Comments

Popular posts from this blog

श्राप को तोड़ना / Breaking Curses

चौथी वाणी "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया"

मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलायेगा