सतर्कता का संदेश - जागते रहो!
मुख्य वचन: "जागते रहो और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो।" (मत्ती 26:41)
"तुम्हारा
विरोधी शैतान गरजने वाले शेर की नाईं इस खोज में रहता है कि किस को फाड़ खाए।
सचेत हो, और जागते रहो।" (1 पतरस
5:8)
प्रभु यीशु ने गतसमने
में अपने सबसे करीबी 3 चेलों से सिर्फ एक बात कही थी -
जागते रहो। वे सो गए। और उसी रात एक चेला बिक गया, एक ने
इन्कार किया, और सब भाग गए। सब इसलिए क्योंकि वे सतर्क नहीं
थे।
आज परमेश्वर हर घरेलू
कलीसिया को यही कह रहा है - जागते रहो!
आज खतरा बाहर नहीं, घर के अंदर है । शैतान आज बंदूक लेकर नहीं, Wi-Fi लेकर,
मोबाइल लेकर, धीरे-धीरे आपके घर में घुस रहा
है। और जब घर सो रहा होता है, तब वह काम करता है।
आज
किन 3 बातों में सतर्क रहना है?
1. अपने दरवाजे
के प्रति सतर्क रहो - क्या आपके घर में आ रहा है?
भजन 101:3 में दाऊद कहता है - "मैं किसी अधर्म की बात को अपने आँखों के साम्हने न आने दूँगा।" आज
हर फिल्म, हर रील, हर गाना आपके घर की
वेदी पर चढ़ रहा है। आप क्या देख रहे हो, आपके बच्चे क्या
देख रहे हैं? अगर आँख का द्वार खुला है, तो शैतान पूरे घर में आ जाएगा। आज अपने आँख और कान के दरवाजे पर पहरा
लगाओ ।
2. अपने दिल के
प्रति सतर्क रहो - क्या आपके अंदर पल रहा है?
नीतिवचन
4:23
-
"अपने हृदय की बड़ी यत्न से रक्षा कर, क्योंकि
जीवन का मूल वहीं से फूटता है।"
शैतान का सबसे बड़ा
हथियार बाहर का हमला नहीं, अंदर का बीज है - छोटी सी
कड़वाहट, छोटा सा लालच, छोटा सा अभिमान। सुलैमान का महल भी एक छोटी सी लापरवाही से गिर गया। आज अपने दिल को जाँचो।
क्या किसी के प्रति क्षमा नहीं की? क्या कोई गुप्त पाप पल
रहा है? आज ही उसे निकाल दो।
3. अपने समय के
प्रति सतर्क रहो - यह अंतिम समय है।
इफिसियों
5:16
-
"अवसर को बहुमूल्य समझो, क्योंकि दिन
बुरे हैं।"
यीशु
ने कहा - जैसे नूह के दिन थे, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना होगा । लोग खा रहे थे, पी रहे थे, शादी कर रहे थे - और जलप्रलय आ गया। आज
सब सामान्य दिख रहा है, पर आत्मिक दुनिया में युद्ध चल रहा
है। यह सोने का समय नहीं, यह जागने का समय है। जो घर जागता
है, वह बचता है।
सतर्क
घर की पहचान क्या है?
- उस घर में रोज़ प्रार्थना होती है, सिर्फ रविवार
नहीं।
- उस घर में वचन पर बात होती है, सिर्फ दूसरों की बात
नहीं।
- उस घर में
एक-दूसरे के लिए पहरा दिया जाता है।
आज की
प्रार्थना: पिता, हमें क्षमा कर
कि हम सो गए थे। हमारे घर के द्वार खुले रह गए। आज हम अपने घर पर, अपने दिल पर और अपने समय पर पहरा लगाते हैं। पवित्र आत्मा, तू हमें सतर्क कर। हमारे घर को पवित्र रख, ताकि जब
तू आए तो हम जागते हुए मिलें। यीशु के नाम में, आमीन ।
आज की
घोषणा: अपने घर में ऊँची आवाज़ में कहें - "मेरा घर सोएगा नहीं! मेरा घर जागेगा और प्रार्थना करेगा! मेरे घर में
शैतान का कोई स्थान नहीं है!"
आज का
काम: आज पूरे परिवार के साथ बैठकर एक पहरेदारी की
प्रार्थना करें। अपने घर के हर कमरे के लिए, हर सदस्य के
लिए, और अपने मोबाइल/टीवी के लिए प्रार्थना करें कि परमेश्वर
पहरा दे। आज से रात को सोने से पहले 10 मिनट पूरा परिवार एक
साथ जागकर प्रार्थना करेगा।
शालोम,
Comments
Post a Comment