भाग 5 कौन प्रचार कर सकता है?
भाग 5 कौन प्रचार कर सकता है? (अ) प्रभु यीशु के शिष्य: प्रभु यीशु मसीह ने स्वर्गारोहण से पहले अपने चेलों को आज्ञा दिया। मरकुश 16ः15 ‘‘और उसने उनसे कहा, तुम संपूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि को सुसमाचार प्रचार करो।’’ इन पदों से साफ प्रगट होता है कि प्रभु यीशु ने अपने चेलों को प्रचार करने लिए कहा। क्योंकि प्रभु यीशु को उन पर विश्वास था। वे चेले प्रभु के सामथ्र्य को जानते थे। उससे प्रेम करते थे और परमेश्वर की योजना से परिचित हो गये थे। चेलों को आदेशः- मरकुस 6ः7 ‘‘बारहों को (बारह चेले) बुलाकर उन्हें आदेश दिया।’’ मरकुस 6ः12 ‘‘और उन्होंने जाकर मनफिराव का प्रचार किया’’। इस पद से हमें और भी साफ रीति से पता चलता है कि प्रभु यीशु ने अपने चेलों को आदेश दिया कि जाकर प्रचार करो। (ब) चुने हुये लोगः लूका 10ः1 ‘‘और इन बातों के बाद प्रभु यीशू ने सत्तर और लागों को नियुक्त किया। (अर्थात चुना) की वे उससे पहले उसका प्रचार करे’’। लूका 10ः19 ‘देखो मैंने तुम्हे सापों और बिच्छुओं को रौंदने का और शत्रुओं की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है। ‘ यूहन्ना 15ः16 ‘तुमने मुझे नहीं चुना परंतु मैंने तुम...