इस घर में उद्धार आया है।
नया
नियम - मुख्य वचन: "यीशु ने
उससे कहा, आज इस घर में उद्धार आया है ।" (लूका 19:9)
आज
का संदेश: परमेश्वर एक व्यक्ति को नहीं, पूरे घराने को बचाना चाहता है ।
पिछले
3 दिनों में हमने देखा - यीशु हमारे घर में
ज्योति,
शांति और चंगाई लेकर आया है । आज वह सबसे बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है,
उद्धार ।
लूका 19 में जक्कई का घर । जक्कई पापी था, लोग उससे नफरत
करते थे । पर जब यीशु उसके घर में आया, तो यीशु ने नहीं कहा
"इस व्यक्ति में उद्धार आया है" । उसने कहा "इस घर में उद्धार आया है ।"
आपके विश्वास के कारण
आपका पूरा परिवार बचाया जाएगा ।
आज
आपके लिए 3 वायदे:
1. परमेश्वर का
वायदा आपके पूरे घर के लिए है ।
प्रेरितों
के काम 16:31 - "प्रभु यीशु मसीह पर
विश्वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा ।" आपको
अपने परिवार के हर सदस्य के लिए रोने की जरूरत नहीं । आपको सिर्फ यीशु पर विश्वास
करना है, और आपका विश्वास आपके घर के लिए दरवाजा खोल देता है
। एक दिया पूरे घर को रोशन करता है ।
2. उद्धार का
अर्थ है - सब कुछ नया ।
जक्कई
जब उद्धार पाया तो उसका पैसा, उसका काम, उसका मन सब बदल गया । उद्धार सिर्फ स्वर्ग जाने की टिकट नहीं है । उद्धार
का अर्थ है - आज से यीशु इस घर का मालिक है । कर्ज, लड़ाई,
नशा, श्राप - सब पर अब यीशु का अधिकार है ।
3. आपका घर
दूसरों के उद्धार का स्थान बनेगा ।
जैसे
जक्कई के घर में लोग आकर उद्धार को देख सके, वैसे ही आपका
घर भी । जब आपके घर में प्रार्थना होगी, वचन होगा, प्रेम होगा, तो आपके पड़ोसी कहेंगे - "हमें भी
उस यीशु के बारे में बताओ ।" यही घरेलू कलीसिया है ।
आज की
प्रार्थना: हे प्रभु यीशु, धन्यवाद
कि तू मेरे घर में उद्धार लेकर आया है । आज मैं अपने आप को और अपने पूरे परिवार को
तेरे हाथों में देता/देती हूँ । मैं और मेरा घराना तेरी ही सेवा करेंगे । मेरे घर
के हर सदस्य को आज बचा ले । यीशु के नाम में, आमीन ।
आज की
घोषणा: आज अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर जोर से कहें
- "आज इस घर में उद्धार आया है! मैं और मेरा घराना यहोवा की सेवा
करेंगे!"
आज का
काम: आज अपने परिवार के उन लोगों की एक लिस्ट बनाएं
जो अभी यीशु से दूर हैं, और हर एक नाम के लिए 2 मिनट प्रार्थना करें । आज ही किसी एक को यीशु की गवाही दें ।
शालोम,
Comments
Post a Comment