प्रभु यीशु में चंगाई है ।

पुराना नियम - मुख्य वचन: "तू अपने परमेश्वर यहोवा का वचन तन मन से सुनना, और जो उसकी दृष्टि में ठीक है वही करना, और उसकी आज्ञाओं पर कान लगाना, उसकी सब विधियों को मानना, तो जितने रोग मैंने मिस्रियों पर भेजा है उन में से एक भी तुझ पर न भेजूंगा; क्योंकि मैं तुम्हारा चंगा करने वाला यहोवा हूँ ।" (निर्गमन 15:26) 

नया नियम - मुख्य वचन: "उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए ।" (1 पतरस 2:24)

आज का संदेश: चंगाई दूर नहीं, आपके घर में है, हमने कल देखा था कि यीशु हमारे घर में शांति लेकर आता है । आज बाइबल बताती है कि वह अपने साथ चंगाई भी लेकर आता है ।

मरकुस 1:29-31 में यीशु आराधनालय से सीधे पतरस के घर में गया । वहाँ पतरस की सास बुखार में पड़ी थी । यीशु ने बड़े प्रोग्राम का इंतजार नहीं किया । उसने घर में ही उसका हाथ पकड़ा और चंगा किया । भाई-बहन, आपका घर अस्पताल नहीं, पर यीशु का घर बन सकता है । जहाँ यीशु है, वहाँ चंगाई है ।

आज आपके लिए 3 सच्चाइयाँ:

1. चंगाई यीशु के क्रूस पर पूरी हो चुकी है: आपको चंगाई के लिए भीख नहीं मांगनी है । (यशायाह 53:5) कहता है उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो चुके हैं । यह वादा भविष्य का नहीं, भूतकाल का है । जैसे उद्धार विश्वास से लेते हैं, वैसे ही चंगाई को भी विश्वास से लेना है ।

2. यीशु शरीर, मन और आत्मा - तीनों को चंगा करता है

डॉक्टर केवल शरीर को देखता है । पर यीशु:

- शरीर को छूकर बुखार निकाल देता है । (मत्ती 8:15)

- मन को छूकर चिंता निकाल देता है । (मत्ती 11:28)

- आत्मा को छूकर पाप क्षमा कर देता है । (भजन 103:2-3)

आज आप जिस भी चंगाई की जरूरत में हैं, यीशु के पास वह है ।

3. चंगा व्यक्ति घरेलू कलीसिया की शुरुआत बनता है ।

वचन कहता है - पतरस की सास चंगी होते ही उठी और उनकी सेवा करने लगी । मरकुस 1:31, जब आप चंगे होते हैं, तो आप चुप नहीं बैठते । आप दूसरों के लिए प्रार्थना करने लगते हैं । आपकी गवाही आपके घर को कलीसिया बना देती है । शाम होते-होते "सारा नगर" द्वार पर आ गया था । मरकुस 1:33

आज की प्रार्थना: हे मेरे चंगा करने वाले यहोवा राफा, धन्यवाद कि प्रभु यीशु ने क्रूस पर मेरे रोगों को ले लिया । आज मैं विश्वास से अपनी चंगाई को ग्रहण करता/करती हूँ । मेरे शरीर की हर कमजोरी, मेरे मन के हर डर को यीशु के नाम से दूर करता/करती हूँ। मेरे घर में तेरी चंगाई प्रगट हो । आमीन ।

आज की घोषणा: आज पूरे दिन हर घंटे यह बोलें: "यीशु के नाम में मैं और मेरा घराना चंगा है ।"

आज का काम: आज अपने घर में किसी एक बीमार व्यक्ति के लिए हाथ रखकर प्रार्थना करें । और अपनी गवाही किसी एक ग्रुप में जरूर शेयर करें कि "प्रभु यीशु में चंगाई है ।"

शालोम, प्रभु आज आपको और आपके परिवार को सम्पूर्ण चंगाई दे । आमीन ।

Comments

Popular posts from this blog

श्राप को तोड़ना / Breaking Curses

चौथी वाणी "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया"

मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलायेगा