सातवीं वाणी ’’हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ‘‘
सातवी वाणी क्रूस पर यीशु मसीह की सातवीं वाणी ’’हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ‘‘ लूका 23ः46 "और यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा; हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं: और यह कहकर प्राण छोड़ दिए। उत्पत्ती 2ः2 "और परमेश्वर ने अपना काम जिसे वह करता था सातवें दिन समाप्त किया। और उसने अपने किए हुए सारे काम से सातवें दिन विश्राम किया।" अपनी आत्मा सौपने का अधिकार किसी को है? यदि कोई मनुष्य आपने आपको यह कह कर कि पिता मैं अपनी आत्मा आपको सौपता हूँ और वह आत्म हत्या कर ले तो क्या ऐसा मनुष्य कर सकता है। नही सभोउपदेशक 12ः7 "जब मिट्टी ज्यों की त्यों मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा परमेश्वर के पास जिसने उसे दिया लौट जाएगी।" यशायाह 57ः16 "मैं सदा मुकद्दमा न लड़ता रहूंगा, न सर्वदा क्रोधित रहूंगा; क्योंकि आत्मा मेरे बनाए हुए हैं और जीव मेरे साम्हने मूच्छिर्त हो जाते हैं।" परमेश्वर आत्मा है और उसने मनुष्यों को अपनी आत्मा दिया है उसे सौपने का अधिकार मनुष्यों को नही है। अयूब 27ः3 "क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का ...