परमेश्वर ने आपको क्यों चुना? बाइबल के 5 कारण जो आपका जीवन बदल देंगे
प्रिय भाई-बहनो, अक्सर हम सोचते हैं कि परमेश्वर का काम करने के लिए बड़ी डिग्री, कोई पद या मंच चाहिए। पर बाइबल की तस्वीर इससे बिल्कुल अलग है। परमेश्वर ने हमें किसी पद के लिए नहीं, बल्कि एक काम के लिए चुना है।
हम किस लिए चुने गए हैं?
बाइबल में बार-बार एक ही बात दिखती है: परमेश्वर विश्वासियों को सक्रिय, फलदायी और भेजे हुए लोग बनाना चाहता है। उत्पत्ति 1:28 में परमेश्वर का पहला आशीर्वाद ही पृथ्वी पर उसके राज्य के फैलने से जुड़ा है। मत्ती 4:19 में यीशु कहते हैं कि वे हमें मनुष्यों के मछुआरे बनाएँगे। मछुआरा जाल डालता है, धैर्य रखता है और लोगों को किनारे तक लाता है।
यूहन्ना 15:8 और 16 में यीशु कहते हैं कि हमें जाकर फल लाना है, और ऐसा फल जो टिके। यह फल किसी एक सभा की गिनती नहीं, बल्कि उन लोगों की ज़िंदगी है जो यीशु के शिष्य बने।
अलग-अलग भूमिकाएँ, एक ही बुलाहट
इस बुलाहट को कई तरह से समझाया गया है। कोई बीज बोता है (मरकुस 4:26), कोई फसल काटता है (यूहन्ना 4:35)। कुछ लोग अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं (प्रेरितों के काम 26:17-18)। हर भूमिका ज़रूरी है, और हर भूमिका में परमेश्वर का काम पूरा होता है।
इफिसियों 4:11-12 में लिखा है कि कुछ लोगों को प्रेरित, भविष्यवक्ता, प्रचारक, चरवाहे और शिक्षक बनाया गया, ताकि संत लोग सेवा के लिए तैयार हों। यानी हर विश्वासी की भूमिका दूसरों को तैयार करने में भी है।
हमारी पहचान: राजपदधारी याजक और राजदूत
1 पतरस 2:9 में विश्वासी को "राजपदधारी याजक" कहा गया है। यह पहचान किसी खास पेशे या वेशभूषा से नहीं आती, बल्कि यीशु के साथ रिश्ते से आती है। 2 कुरिन्थियों 5:20 में हमें परमेश्वर का "राजदूत" कहा गया है। राजदूत को किसी देश में भेजा जाता है ताकि वह उसके राजा का संदेश पहुँचाए।
इसका मतलब है कि हमारी जगह सिर्फ़ सभा की बैठकों में नहीं, बल्कि हर उस घर और हर उस मोहल्ले में है जहाँ लोग रहते हैं।
छोटे लोग, बड़ा काम
1 कुरिन्थियों 1:27 में लिखा है कि परमेश्वर ने संसार के तुच्छ लोगों को चुना, ताकि बुद्धिमानों को लज्जित करे। यह बात हमारे लिए बड़ी राहत है। हमें अपनी कमज़ोरी या साधारण पृष्ठभूमि देखकर पीछे हटने की ज़रूरत नहीं। परमेश्वर अक्सर उन्हीं के ज़रिए बड़े काम करता है जो अपने को छोटा मानते हैं।
यूहन्ना 4:14 में यीशु कहते हैं कि जो उनका जल पीएगा, उसके भीतर से जीवन के जल का फव्वारा बहेगा। यानी परमेश्वर हमें ऐसा बनाना चाहता है कि हमसे दूसरों को ताज़गी मिले।
एक सवाल जो हर किसी को खुद से पूछना है।
मत्ती 22:14 में यीशु कहते हैं, "बुलाए हुए तो बहुत हैं, पर चुने हुए थोड़े हैं।" यह सवाल हम सब के लिए है: बुलाहट को सुनकर हम किस श्रेणी में हैं? क्या हम केवल सुनने वाले हैं, या उस काम में लगे हैं जिसके लिए हमें चुना गया है?
यह बात डराने के लिए नहीं, बल्कि जगाने के लिए है। हर दिन हमारे पास एक मौका है।
आज से शुरू करें
अपने आसपास एक ऐसे व्यक्ति को पहचानें जिसे यीशु की ज़रूरत है, और उसके लिए नाम लेकर प्रार्थना करें।
अपने घर या परिवार में वचन की एक बात बाँटें।
किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, बिना कुछ माँगे।
सोचें कि आप अपने मोहल्ले में परमेश्वर के राज्य का असर कैसे ला सकते हैं।
प्रभु हमें वह साहस दे कि हम मूक दर्शक न रहें, बल्कि उस काम में लगें जिसके लिए उसने हमें बुलाया है।
कारण 1: आपकी योग्यता से नहीं, उसके अनुग्रह से (इफिसियों 2:8)
आपने उसे नहीं चुना, उसने आपको चुना (यूहन्ना 15:16)
कारण 2: जगत की उत्पत्ति से पहले - अनंत योजना (इफिसियों 1:4) आप Accident नहीं, योजना हैं।
कारण 3: पवित्र और निर्दोष बनाने के लिए (इफिसियों 1:4) उसने आपको पाप में रहने के लिए नहीं, बदलने के लिए चुना।
कारण 4: फल लाने के लिए (यूहन्ना 15:16) "ताकि तुम जाओ और फल लाओ जो बना रहे" आपका जीवन दूसरों के लिए आशीष बने।
कारण 5: उसकी महिमा प्रकट करने के लिए (1 पतरस 2:9) "तुम चुना हुआ वंश... ताकि उसके गुणों को प्रकट करो"।
निष्कर्ष: चुने जाने का अर्थ - जिम्मेदारी। अब क्या करना है?
शालोम,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें