ईश्वरीय चंगाई के विभिन्न चरण - 2
आरोग्यता प्राप्ति के लिये परमेश्वर की प्रतिज्ञायें। पवित्र शास्त्र बाइबल में चंगाई की सब प्रतिज्ञायें आपके व्यक्तिगत जीवन के लिये है। जब आप बाइबल पढ़ते है तो ध्यान रखें कि आप प्रभु से उसके साथ व्यक्तिगत वार्तालाप कर रहे है। परमेश्वर के लिखित वचन की पूर्ण सत्यता ही दृढ़ विश्वास का एक मात्र आधार है। आप परमेश्वर को उसके पवित्र वचन से अलग नही कर सकते। वह न केवल इसमें है या इसका एक भाग है, परन्तु इसका आधार है और इसका समर्थन करता है, और इसे पुरा भी करता है। स्वर्गदूत ने कहा था - जो वचन परमेश्वर की ओर से होता है, वह प्रभाव रहित नही होता ( लूका 1ः37 ) बाइबल में जितनी भी प्रतिज्ञायें हैं, उनके द्वारा परमेश्वर अपने व्यक्तिगत रूप से बातें करता है। ये प्रतिज्ञायें, मानों उस चैक (धनादेश पत्र) के समान है, जो आपके नाम पर काटा गया है। आप उस चैक को बैंक में भुना सकते है। क्योंकि वह आपके नाम पर है। इसी प्रकार आप परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को भी प्रार्थना में इसलिये ले सकते है, क्योंकि वे आपके लिये हैं। परमेश्वर ने आपको व्यक्तिगत रूप से चंगाई देने के लिये प्रतिज्ञा किया है। क्या आप विश्वास कर...