तुम मुझसे भी बड़े काम करोगे - यूहन्ना 14:12 का अर्थ क्या है? क्या हम यीशु से बड़े काम कर सकते हैं? | John 14:12 Hindi
मुख्य वचन: "जो मुझ पर विश्वास रखता है, वह भी वही काम करेगा जो
मैं करता हूँ, और उससे भी बड़े काम करेगा।" (यूहन्ना 14:12) "मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उंडेलूंगा।"
(योएल 2:28)
आज का संदेश: यीशु
ने नया वादा नहीं किया, पुराने वादे को पूरा किया।
यीशु
ने जब कहा - तुम बड़े काम करोगे, तो चेले चौंक गए। पर यह बात नई नहीं थी। पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं
ने 700 साल पहले ही देख लिया था कि एक दिन परमेश्वर का काम
एक व्यक्ति से निकलकर हर घर में पहुँचेगा।
मुख्य वचन: यूहन्ना 14:12 - "मैं तुम से सच सच कहता हूँ, कि जो मुझ पर विश्वास रखता है, ये काम जो मैं करता हूँ वह भी करेगा, वरन इन से भी बड़े काम करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूँ।"
भूमिका: यह घमंड नहीं, वायदा हैयीशु - जिसने मुर्दे जिलाए, अंधों को आँखें दीं, 5000 को खिलाया - वह कह रहा है - तुम मुझसे बड़े काम करोगे! क्या यह संभव है? हाँ, क्योंकि यह तुम्हारी योग्यता पर नहीं, उसके जाने पर निर्भर है।
1. बड़े काम का अर्थ - यीशु से बड़ा नहीं, यीशु से अधिक
- यूनानी में "मेइजोना" - मतलब - संख्या में अधिक, विस्तार में बड़ा।
- यीशु ने 490 दिन में 1 देश - इस्राएल में काम किया। पर हम - 2000 साल से पूरी पृथ्वी पर।
- यीशु ने एक समय में एक बीमार को छुआ। पतरस की परछाई से सैकड़ों चंगे हुए - प्रेरितों 5:15। यह है बड़ा काम।
- यीशु ने पापी को क्षमा किया, पर पवित्र आत्मा देकर पापी को संत में बदलने का काम - पिन्तेकुस्त के बाद - हम कर रहे हैं - 3000 एक दिन में बचाए गए।
2. बड़े काम की शर्त - "जो मुझ पर विश्वास रखता है"
योग्यता नहीं, विश्वास। यीशु ने नहीं कहा - जो बाइबल कॉलेज जाएगा, जो 40 दिन उपवास करेगा। कहा - जो विश्वास रखता है।
विश्वास - यूनानी "पिस्ट्यूओ" - चिपक जाना, निर्भर हो जाना। जैसे बच्चा पिता से चिपकता है।
छोटा विश्वास - छोटे काम, बड़ा विश्वास - बड़े काम।
3. बड़े काम का कारण - "क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूँ"
यही रहस्य है! यीशु पृथ्वी पर था - सीमित। पिता के पास गया - पवित्र आत्मा भेजा। अब यीशु हर विश्वासी में है।
पहले एक यीशु काम करता था, अब लाखों यीशुओं में काम करता है - हर विश्वासी में। इसलिए काम बड़े हैं।
वह गया, इसलिए प्रार्थना का उत्तर बड़ा है - यूहन्ना 14:13-14 - "जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, मैं करूंगा।"
4. आज बड़े काम कैसे करें? 3 चाबियाँ
a) मांगो: बड़े काम मांगो। छोटी प्रार्थना - छोटा उत्तर। याबेस ने कहा - मेरे देश को बढ़ा - 1 इतिहास 4:10
b) जाओ: घर में बैठकर बड़ा काम नहीं। यीशु ने कहा - जाओ। प्रेरित बाहर गए।
c) पवित्र आत्मा पर निर्भर रहो: जकर्याह 4:6 - न बल से, न शक्ति से, परन्तु मेरी आत्मा के द्वारा।
घोषणा: "मैं विश्वास करता हूँ! यीशु के नाम से मैं भी वही काम करूंगा जो यीशु ने किए, और उनसे भी बड़े काम करूंगा। क्योंकि यीशु पिता के पास गया है और पवित्र आत्मा मेरे अंदर है। आज से मेरे जीवन से बड़े काम प्रगट होंगे!"
प्रार्थना: "प्रभु, मेरे छोटे सोच को क्षमा कर। आज से मुझे बड़े कामों के लिए अभिषेक कर। आमीन।"
आइए देखें 3 भविष्यवाणियाँ और प्रेरितों में उनकी पूर्ति ।
1. भविष्यवाणी: आत्मा सब पर आएगा -
(योएल 2:28)
भविष्यवाणी:
पुराने नियम में आत्मा सिर्फ 3 लोगों पर आता था - राजा, याजक, भविष्यवक्ता । योएल ने कहा - एक दिन सब पर आत्मा आएगा।
पूर्ति
- प्रेरितों 2:1-4 और 5:15:
पिन्तेकुस्त के दिन वही आत्मा 120 लोगों पर आया जो यीशु पर
था । परिणाम क्या हुआ? यीशु हाथ रखकर चंगा करते थे, पर पतरस की तो छाया से लोग चंगे होने लगे।
एक पर जो तेल था, वह 120 पर आ गया, इसलिए काम
बड़ा हो गया।
आपके
लिए: वही आत्मा आज आपके घर में है। इसलिए आपके घर
में भी छाया से चंगाई वाला बड़ा काम होगा।
2. भविष्यवाणी:
तंबू बड़ा होगा और अन्यजाति आएंगे – (यशायाह 54:2-3)
भविष्यवाणी:
"अपने तंबू को चौड़ा कर, तेरा वंश
अन्यजातियों का अधिकारी होगा।"
पूर्ति
- प्रेरितों 10:44 और 16:31: यीशु ने सिर्फ इस्राएल में काम किया । पर चेलों ने तंबू को बड़ा कर दिया।
- कुरनेलियुस के घर में -
एक रोमी के पूरे घर पर पवित्र आत्मा उतरा।
- फिलिप्पी के दरोगा के घर में -
एक रात में पूरे घराने ने उद्धार पाया।
यीशु एक को बचाते थे, चेले पूरे परिवार को बचाने लगे।
आपके
लिए: आपका घर सिर्फ आपका नहीं, आपके पूरे खानदान के उद्धार का तंबू बनेगा।
3. भविष्यवाणी:
बहुतों को धर्मी बनाएंगे - (दानिय्येल 12:3 और जकर्याह
8:23)
भविष्यवाणी:
दानिय्येल ने कहा - "जो बहुतों को धर्म की ओर फेरते हैं वे सितारों के समान
चमकेंगे।" जकर्याह ने कहा - "एक यहूदी के पीछे दस अन्यजाति लोग चलेंगे।"
पूर्ति - प्रेरितों 2:41 और 2:46: यीशु के पीछे भीड़ चलती थी, पर चेलों के पीछे तो हजारों चलने लगे।
- पतरस ने एक ही
दिन में 3000 लोगों को बचाया।
- वे रोज़ घर-घर में रोटी तोड़ते थे, घर-घर कलीसिया बन गई । यीशु आराधनालय में थे, चेले
घरों में पहुँच गए।
आपके लिए: पुराने
नियम में कलीसिया मंदिर में थी, नए नियम में आपके घर में आ
गई। आपका घर ही प्रेरितों के कामों की 29 वीं किताब है।
आज की प्रार्थना: पिता, धन्यवाद कि तूने योएल के द्वारा वादा किया और यीशु के द्वारा पूरा किया।
वही आत्मा जो यीशु पर था, आज मेरे घर पर है । मेरे घर को
बड़ा काम करने वाला घर बना। आमीन।
आज की घोषणा:
बोलें -
"योएल की भविष्यवाणी मेरे घर में पूरी हुई है! मेरे घर पर वही आत्मा है! मेरे
घर से बड़ा काम होगा - चंगाई होगी, मेरा पूरा
परिवार बचेगा, और मेरा घर कलीसिया बनेगा।"
आज का कार्य:
1. योएल 2:28
को 5 बार अपने घर में जोर से पढ़ें।
2. अपने परिवार के 3 नामों के लिए प्रार्थना करें - जैसे प्रेरितों ने पूरे घराने के लिए की।
3. आज अपने घर में प्रभु भोज लें और
कहें - "हमारा घर परमेश्वर का तंबू है।"
शालोम,
Comments
Post a Comment